पुलिस भर्ती: एसआई परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ और मुख्य परीक्षा की तारीख
समझें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह एएसआई परीक्षा, सूबेदार और प्लाटून कमांडर के पदों के लिए हुई थी। आयोग ने कुल 341 पदों के लिए 12 जुलाई 2026 को परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में कुल 7301 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। अब सफल उम्मीदवार अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
33 जिलों में बने थे केंद्र
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC – Chhattisgarh Public Service Commission) ने परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। राज्य के कुल 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कुल 183 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई थी।
परीक्षार्थी लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। अब आयोग ने परिणाम जारी कर युवाओं का इंतजार खत्म कर दिया है। परीक्षा में कुल 7301 उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है।
कहा देखें अपना रिजल्ट
परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://psc.cg.gov.in/) पर जा सकते हैं। वहां रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम आसानी से चेक किया जा सकता है। हलाकि परीक्षा परिणाम की सूची दा सूत्र के वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
अक्टूबर में होगी मुख्य परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अगला चरण मुख्य परीक्षा का होगा। आयोग के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 26 अक्टूबर को संभावित है। अभ्यर्थियों को इसके लिए समय पर तैयारी पूरी करनी होगी।
मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करना होगा। यह ऑनलाइन आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भरा जाएगा। योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर फॉर्म भरें।
यह खबरें भी पढ़ें...
CGPSC Vacancy: कोर्ट मैनेजर के पद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली 22 पदों पर भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 189 पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, संविधान दिवस पर युवाओं को सौगात
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती, 500 पदों के लिए आवेदन शुरू