द सूत्र की खबर का असर : SP की रिपोर्ट के बाद 101 उम्रकैदी होंगे आजाद
Raipur। द सूत्र की खबर के बाद आखिरकार प्रशासनिक मशीनरी हरकत में आई। जिन फाइलों पर धूल जम रही थी, वे दौड़ने लगीं। जिन रिपोर्टों का इंतजार गृह विभाग कर रहा था, वे मंत्रालय पहुंच गईं। अब उसी रिपोर्ट के आधार पर 14 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य की पांचों केंद्रीय जेलों से 101 उम्रकैदियों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।
देरी पर उठे थे सवाल
द सूत्र ने 6 जुलाई को कैदियों की रिहाई पर सिस्टम की कैद एसपी की देरी पर गृह विभाग नाराज" शीर्षक से खबर प्रकाशित कर खुलासा किया था कि कई पात्र उम्रकैदियों की रिहाई केवल इसलिए अटकी हुई है क्योंकि जिलों से पुलिस अधीक्षकों की रिपोर्ट समय पर नहीं पहुंच रही थी। गृह विभाग स्तर पर इस देरी को लेकर नाराजगी भी सामने आई थी, लेकिन फाइलें आगे नहीं बढ़ रही थीं।
रिपोर्ट पहुंची, खुला रास्ता
खबर प्रकाशित होने के बाद पूरा प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ। पुलिस अधीक्षकों ने लंबित प्रतिवेदन तैयार किए और उन्हें मंत्रालय भेजा गया। कलेक्टर और एसपी की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर पात्र कैदियों की सूची अंतिम रूप से तैयार हुई। इसके बाद रिहाई की पूरी प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली। अब स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 101 कैदी जेल की सलाखों से बाहर निकल सकेंगे।
अच्छे आचरण का मिला इनाम
रिहा होने वाले सभी कैदियों का चयन जेल में उनके अच्छे आचरण, निर्धारित सजा अवधि पूरी करने और कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक की सकारात्मक रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। यानी यह फैसला केवल औपचारिकता नहीं बल्कि कानूनी प्रक्रिया और व्यवहारिक मूल्यांकन के बाद लिया गया है। लंबे समय से आजादी की उम्मीद लगाए बैठे कैदियों के लिए यह फैसला नई जिंदगी की शुरुआत साबित हो सकता है।
इन जेलों से होंगे रिहा
राज्य की पांच केंद्रीय जेलों से कुल101 उम्रकैदी रिहा किए जाएंगे। इनमें सबसे अधिक बिलासपुर केंद्रीय जेल के कैदी शामिल हैं।
केंद्रीय जेल से रिहा होने वाले कैदी
बिलासपुर - 48
रायपुर - 20
दुर्ग - 16
अंबिकापुर - 8
जगदलपुर - 9
कुल - 101
FAQ
- छत्तीसगढ़ में कितने उम्रकैदियों को रिहा किया जाएगा?
छत्तीसगढ़ की पांच केंद्रीय जेलों से कुल 101 उम्रकैदियों की रिहाई की जाएगी। इनमें बिलासपुर केंद्रीय जेल से सबसे अधिक 48 कैदी, रायपुर से 20, दुर्ग से 16, अंबिकापुर से 8 और जगदलपुर से 9 कैदी शामिल हैं। - उम्रकैदियों की रिहाई कब और किस मौके पर होगी?
उम्रकैदियों को 14 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जेलों से रिहा किया जाएगा। यह फैसला शासन की प्रक्रिया पूरी होने और पात्र कैदियों की अंतिम सूची तैयार होने के बाद लिया गया है। - किन आधारों पर उम्रकैदियों को रिहाई के लिए चुना गया है?
रिहाई के लिए उन उम्रकैदियों को चुना गया है, जिन्होंने जेल में अच्छा आचरण बनाए रखा, निर्धारित सजा अवधि पूरी की और जिनके संबंध में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट सकारात्मक रही। इसके बाद गृह विभाग ने रिहाई की प्रक्रिया को मंजूरी दी।
यह खबरें भी पढ़े...
वित्त मंत्रालय की हां का इंतजार ! सैलरी कम हो गई उसका विरोध अलग | CG NEWS
आदिवासियों की रिहाई की मांग, विधायक विक्रम मंडावी ने सीएम साय को लिखा पत्र
कैदियों की रिहाई पर सिस्टम की कैद! SP की देरी पर गृह विभाग नाराज़
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री के पैरों में गिरी वीरांगना, आईपीएस अफसर पर लगाया गंभीर आरोप