छत्तीसगढ़ के BJP नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महाराष्ट्र- झारखंड में करेंगे धुआंधार जनसभाएं

Kanak Durga Jha | Oct 07, 2024, 09:02 IST
Chhattisgarh BJP leaders public meeting Jharkhand Maharashtra
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव ख़त्म हो गए है। अब सभी पार्टियों के नेता महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए है।

Jharkhand-Maharashtra Assembly Election 2024 : जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव ख़त्म हो गए है। अब सभी पार्टियों के नेता महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए है। इसे लेकर बीजेपी ने बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने विधानसभा चुनावों की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी दी है। छत्तीसगढ़ भाजपा के कई नेताओं को महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले चुनाव के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।



इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इसमें कई मंत्री और विधायक भी शामिल हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को झारखंड में चार-चार सीटों की कमान सौंपी गई हैं। महाराष्ट्र चुनाव के जिन लोगों को जिम्मेदारी दी गई है उनमें रामजी भारती को संभाजीनगर शहर, नवीन मार्केंडेय को धाराशिव, संतोष उपाध्याय को लातूर ग्रामीण, चंदूलाल साहू को बीड, विनोद खांडेकर को संभाजीनगर दक्षिण, निरंजन सिन्हा को संभाजी नगर उत्तर, कोमल जंघेल को जालना ग्रामीण, नंदे साहू को परभणी ग्रामीण, वीरेंद्र साहू को हिंगोली, महेश गागड़ा को नांदेड़ शहर, विक्रांत सिंह को नांदेड़ उत्तर में भेजा गया है।



ये खबर भी पढ़िए... Maa Bilai Mata Temple : देवी के इस मंदिर में आज भी होते हैं चमत्कार, रहस्यों से भरा है इतिहास



वहीं झारखंड चुनाव के लिए जिन लोगों को क्लस्टर प्रभारी बनाया गया है उनमें मंत्री ओपी चौधरी को रामगढ़ और हजारीबाग, डिप्टी सीएम विजय शर्मा को गिरिडीह, सांसद विजय बघेल को सरायकेला, खरसांवा, चाईबासा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राज्य मंत्री तोखन साहू को चार सीटों का क्लस्टर प्रभारी बनाया गया है। वहीं नारायण चंदेल को जमशेदपुर की चार सीटें, तथा भावना बोहरा को बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्व और पश्चिम की जिम्मेदारी दी गई है।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh BJP
  • bjp party
  • chhattisgarh BJP Government
  • chhattisgarh BJP governemnt
  • chhattisgarh BJP Govt
  • Jharkhand-Maharashtra Assembly Election 2024
  • Maharashtra Assembly Election 2024
  • Jharkhand Assembly Election 2024