CG BOARD : 10वीं और 12वीं में इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप, देखें TOPPERS की लिस्ट

Ravi Singh | May 09, 2024, 11:42 IST
CG BOARD 2024
6.10 लाख बच्चों का इंतजार खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 6.10 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 2 लाख 62 हजार बच्चे 12वीं और 3 लाख 47 हजार 10वीं के हैं।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार 12वीं में 254906 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इसमें कुल 87.04% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में महक अग्रवाल ने टॉप किया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की भी लिस्ट जारी कर दी है।छात्र राज्य के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या Results.cg.nic.in पर विजिट करके स्टूडेंट्स दसवीं और बारहवीं का परिणाम देख सकते है और अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।



10वीं टॉपर्स लिस्ट



  • सिमर शब्बा-597 अंक (99.50%)
  • होनिशा- 593 अंक (98.83%)
  • श्रेयांश कुमार यादव- 590 अंक (98.33%)
  • राहुल गनजीर- 589 अंक (98.17%)


12वीं टॉपर्स लिस्ट



  • महक अग्रवाल ने 500 में से 487 अंक (97.40%)
  • कोपल अम्बष्ठ ने 485 अंक (97%)
  • प्रीति व आयुषी ने 500 में से 484 अंक (96%) अंक हासिल किया है।


2024 में कितने प्रतिशत रहा रिजल्ट



सीजी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में इस बार 80.74 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, वहीं 10वीं रिजल्ट इस साल 75.61 फीसदी रहा। 2023 में 10वीं में 75.05 % फीसदी और 12वीं में 79.96 प्रतिशत स्‍टूडेंट्स पास हुए थे।



6.10 लाख बच्चों को रिजल्ट का इंतजार


इस साल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 6.10 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 2 लाख 62 हजार बच्चे 12वीं और 3 लाख 47 हजार 10वीं के हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट ( Chhattisgarh Board Result ) पिछले साल 10 मई को जारी हुआ था। जिसमें 12वीं में 79.96% और 10वीं में 75.5 बच्चे पास हुए थे.10वीं में राहुल यादव और 12वीं में विधि ने टॉप किया था।



ये खबर भी पढ़िए...



छत्तीसगढ़ में IAS चंदन कुमार को आयुक्त चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार



छत्तीसगढ़ बोर्ड टाइम टेबल 2024



कक्षा 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 से 31 जनवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। सीजी बोर्ड डेट शीट 2024 की सैद्धांतिक परीक्षाओं की बात करें तो मैट्रिक परीक्षाएं 2 मार्च 2024 से 21 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च 2024 से 23 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी।



ये खबर भी पढ़िए...



CG News | इस BJP नेता के क्षेत्र में पकड़ी गई सबसे ज्यादा नकदी !



2023 में कैसा रहा रिजल्ट



2023 में 10वीं और 12वीं में कुल 6 लाख 53 हजार 321 छात्रों के रिजल्ट जारी किया गया था। इसमें से 5 लाख 6 हजार 221 छात्र पास हुए थे। 1 लाख से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए थे। इसमें 41 हजार के आस पास बच्चे 12वीं में फेल हुए और 10 वीं में 60 हजार के आस पास बच्चे फेल हुए थे। 2023 में 10वीं में कुल 75.05 % पास हुए थे, और बेटियां ने मारी बाजी थी , वहीं 12वीं में कुल 79.96 प्रतिशत स्‍टूडेंट्स पास हुए थे।



ये खबर भी पढ़िए...



CBSE: 20 मई तक आएगा रिजल्ट, स्टूडेंट्स दोबारा चैक करा सकेंगे अपने नंबर



पिछले 5 सालों का रिजल्ट



2019 68.20% 78.43%


2020 73.62% 78.59%


2021 शत-प्रतिशत 97.43%


2022 74.23% 79.30%


2023 75.05% 79.96%



जानें कानून की पढ़ाई के लिए CLAT EXAM 2025 की डेट और सिलेबस



10 वीं टॉपर लिस्ट



10TH 1LIST


10TH 2 LIST


12 वीं टॉपर लिस्ट



12th 1 list


12th 2 list


Tags:
  • Chhattisgarh Board Result
  • छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट