बोर्ड टॉपरों के लिए खुशखबरी; 10 मई को रायपुर में देखेंगे RCB vs MI का रोमांच

Umeshwari Baghel | May 03, 2026, 20:30 IST
chhattisgarh-board-toppers-to-watch-rcb-vs-mi-ipl-match-raipur
छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के लिए एक खास तोहफा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है कि ये छात्र 10 मई 2026 को IPL मैच का आनंद लेंगे। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जायेगा।

NEWS IN SHORT

  • छत्तीसगढ़ के टॉप छात्रों को मिलेगा IPL मैच देखने का मौका
  • 10 मई को RCB और मुंबई इंडियंस के बीच होगा मैच
  • स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, छात्रों को SCERT रायपुर तक लाने को कहा
  • जनसंपर्क विभाग के निर्देश पर लिया गया विशेष निर्णय
  • छात्रों के लिए यह कदम एक प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है

NEWS IN DETAIL

Raipur। Board exam toppers :छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की (CG board | toppers ) मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले छात्रों को अब एक खास तोहफा मिलने जा रहा है।



(12th Toppers ) स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि ये विद्यार्थी 10 मई 2026 को नवा रायपुर स्थित (Shaheed Veer Narayan Singh Stadium) शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मैच का आनंद लेंगे।



RCB और मुंबई इंडियंस के बीच होगी मैच

इस खास दिन (आरसीबी) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और (एमआई) मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी मेरिट में आने वाले



छात्र 10 मई की सुबह 10 बजे तक SCERT रायपुर पहुंच जाएं, जहां से उन्हें मैच देखने के लिए शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम ले जाया जाएगा।



स्कूल शिक्षा विभाग की पहल

यह निर्णय जनसंपर्क विभाग के निर्देशों के बाद लिया गया है। विभाग ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ लागू करने को कहा है, ताकि छात्रों को यह विशेष अवसर प्रदान किया जा सके।



101


छात्रों के लिए एक प्रोत्साहन

यह कदम विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि वे और मेहनत करें और आगे भी अच्छे परिणाम प्राप्त करें। राज्य सरकार ने पहले भी



मेधावी छात्रों को सम्मानित किया है, लेकिन इस बार IPL मैच दिखाने का निर्णय निश्चित रूप से एक नया और रोमांच पहल है।



102


यह खबरें भी पढ़े....

जयपुर में IPL मैच देखना होगा महंगा, टिकट की कीमतें 1800 रुपए से 40 हजार तक



धोनी की याचिका पर पूर्व IPS अफसर को सजा, IPL मैच फिक्सिंग का लगाया था आरोप



RCB vs RR के मैच में किसे मिलेगी पहली हार, क्या वैभव की रफ्तार रोक पाएगी एमपी के शेर की टीम?



आईपीएल 2026 : रायपुर में IPL के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा



Tags:
  • Shaheed Veer Narayan Singh Stadium
  • Board exam toppers
  • आरसीबी
  • toppers
  • एमआई
  • CG board
  • 12th Toppers
  • आईपीएल 2026