छत्तीसगढ़ में फर्जी सीबीएसई स्कूल, सांसद ज्योत्सना महंत ने लोकसभा में उठाई आवाज
NEWS IN SHORT
- छत्तीसगढ़ में फर्जी सीबीएसई स्कूलों का खुलासा
- सांसद ज्योत्सना महंत ने लोकसभा में उठाया मुद्दा
- फर्जी स्कूलों की मान्यता पर सवाल, छात्रों का भविष्य दांव पर
- भारी फीस वसूली, लेकिन सरकारी पुस्तकें तक नहीं मिल रही
- सांसद ने सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग की
NEWS IN DETAIL
New Delhi/Raipur। छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के कथित माफिया राज पर आज संसद में बड़ा खुलासा हुआ। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने लोकसभा के प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में बड़े पैमाने पर चल रहे फर्जी सीबीएसई स्कूलों का मुद्दा उठाया।
फर्जी सीबीएसई स्कूलों की मान्यता संदिग्ध
सांसद महंत ने सदन में कहा कि छत्तीसगढ़ में कई ऐसे स्कूल संचालित हो रहे हैं जो खुद को सीबीएसई से संबद्ध बताते हैं, लेकिन वास्तविकता में उनकी मान्यता संदिग्ध है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।
गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से भारी फीस वसूली
उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब और मध्यमवर्गीय अभिभावकों से भारी-भरकम फीस वसूली जा रही है, जबकि छात्रों को सरकार द्वारा निर्धारित निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।
तत्काल उच्चस्तरीय जांच की मांग
उन्होंने इस पूरे मामले को शिक्षा के नाम पर संगठित शोषण बताते हुए सरकार से तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। सांसद ने स्पष्ट कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह एक बड़ा शिक्षा घोटाला बन सकता है।
अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की आवाज अनसुनी
सांसद महंत ने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश के कई अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लगातार इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की, लेकिन उनकी आवाज को अनदेखा किया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर उठाया गंभीर मुद्दा
ऐसे में उन्होंने संसद के माध्यम से इस गंभीर समस्या को राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर लाखों छात्रों और उनके परिवारों की पीड़ा को सामने लाने का प्रयास किया है।
छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
यह मुद्दा उठते ही अब छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
यह खबरें भी पढ़े...
भोपाल के सीबीएसई स्कूलों में नई किताबों की मनमानी खत्म, पुरानी मान्य
कलेक्टर के खिलाफ संसद में उठा मामला, उदयपुर सांसद ने ये लगाए गंभीर आरोप
लोकसभा में बोले अमित शाह- भूपेश बघेल से पूछो.. प्रूफ दूं कुछ यहां.. हां बोलो नहीं तो फंस जाओगे