छत्तीसगढ़ शराब घोटाला हेमंत सोरेन तक पहुंचा, झारखंड CM के करीबी अफसरों पर FIR

Marut raj | Sept 27, 2024, 08:48 IST
Chhattisgarh Liquor Mafia Jharkhand Scam Fir
Jharkhand Liquor Scam : झारखंड की शराब नीति के खिलाफ जाकर टेंडर की शर्तों में बदलाव किया गया था। इसकी बैठक रायपुर में अनवर ढेबर के ठिकाने पर हुई थी।

Jharkhand Liquor Scam . छत्तीसगढ़ के शराब माफिया की एक और करतूत उजागर हुई है। झारखंड में कथित शराब घोटाले के केस में ईओडब्ल्यू ने एक केस दर्ज किया है। इसमें आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो यानी ईओडब्ल्यू ने अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह सहित सात लोगों को आरोपी बनाया है।



इन लोगों पर छत्तीसगढ़ में भी शराब घोटाले को अंजाम देने का आरोप है। ये सभी आरोपी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की जेल में बंद हैं। झारखंड में हुए शराब घोटाले में वहां के दो आबकारी अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।



ढेबर के ठिकाने पर हुई थी मीटिंग

EOW में दर्ज एफआईआर के अनुसार 2022 दिसंबर में झारखंड की शराब नीति के खिलाफ जाकर टेंडर की शर्तों में बदलाव किया गया था। इसकी बैठक रायपुर में अनवर ढेबर के ठिकाने पर हुई थी। इस मीटिंग में एपी त्रिपाठी, अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह सहित झारखंड के आबकरी अधिकारी मौजूद थे।



शराब ठेका नीति में बदलाव करने का मकसद सुमित कंपनी को फायदा दिलाना बताया जा रहा है। इससे करोड़ों रुपए का झारखंड सरकार का नुकसान हुआ है। सुमित कंपनी छत्तीसगढ़ में भी शराब ठेके का काम कर रही थी।



झारखंड के अफसरों पर केस दर्ज

झारखंड के CM के साथ विनय।


छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत के पूर्व सचिव आईएएस अफसर विनय कुमार चौबे और झारखंड के आबकारी आयुक्त रहे गजेंद्र सिंह पर FIR दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ EOW और ACB ने धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र रचने की धाराओं में रायपुर में नया केस दर्ज किया है। झारखंड के दोनों ही अफसरों पर भ्रष्टाचार और सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।



ये खबर भी पढ़िए... डॉक्टर बनना है तो ये शर्त पूरी करो



झारखंड में भी नकली होलोग्राम लगाए गए

शराब टेंडर नीति में बदलाव कर सुमित कंपनी को फायदा दिलाने के लिए 11 करोड़ रुपए सुरक्षा निधि तय की गई थी। छह महीने में 200 करोड़ का टर्नओवर भी शर्त में शामिल किया गया था।



छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में नकली होलोग्राम लगाकर पूरे राज्य में शराब की सप्लाई की गई थी। उसी तरह से झारखंड में भी नकली होलोग्राम से शराब सप्लाई की बात कही जा रही है। आरोप है कि नकली होलोग्राम के जरिए लगातार शराब बेची गई है।



the Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh liquor scam case
  • Anwar Dhebar
  • EOW
  • ईओडब्ल्यू
  • Anwar Dhebar accused in scam
  • Chhattisgarh liquor scam
  • what is Chhattisgarh liquor scam
  • Anwar Dhebar arrested
  • Aijaz Dhebar brother Anwar Dhebar
  • छत्तीसगढ़ शराब माफिया
  • Chhattisgarh Liquor Mafia
  • झारखंड शराब घोटाला
  • Jharkhand Liquor Scam