845 पदोन्नत प्राचार्यों के लिए रायपुर में इस दिन होगी ओपन काउंसिलिंग
रायपुरlछत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राचार्य (टी-संवर्ग) के पदों पर पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं।प्रमोटकिए गए 845 प्राचार्यों कीपदस्थापनाके लिए रायपुर में ओपनकाउंसिलिंगहोगी ।
पढ़ें: बिना सबूत पत्नी के चरित्र पर शक मानसिक क्रूरता... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की पति की अपील
दो शिफ्ट में होगी काउसिलिंग
यहकाउंसिलिंग20 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक रायपुर के शंकर नगर में मौजूद सरकारीकॉलेजमें आयोजित की जाएगी।काउंसिलिंगदोशिफ्टमें होगी, जिसकीशुरआतसुबह 10 बजे से होगी। हरशिफ्टमें 150-150 अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे, जिससेरोज़ानाकुल 300 अभ्यर्थियों कीकाउंसिलिंगहोगी।काउंसिलिंगकी तारीख, समय, और रिक्त पदों की जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइटhttps://eduportal-cg-nic-in/पर उपलब्ध है।
रिटायर होने वाले शिक्षकों को प्राथमिकता
प्रमोशन की प्रक्रियासीनियरिटीऔर नियमों के हिसाब से होगी। इसमें व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) औरप्रधानपाठक(पूर्व माध्यमिक शाला) को 2:1:1 के अनुपात में प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही एक साल में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को पहले मौका दिया जाएगा।काउंसिलिंगमें सबसे पहलेदिव्यांगअभ्यर्थियों को, फिर महिलाओं को और अंत में पुरुषों को वरिष्ठता के आधार पर संस्था चयन का मौका मिलेगा।
पढ़ें: सरपंच पति ने राशन कार्ड के लिए मांगे पैसे, बोला चुनाव में खर्च किया है तो फ्री में साइन होंगे कैसे
अभ्यर्थियों को लाना होगा ये प्रमाण पत्र
सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ सेवा प्रमाण पत्र,पदस्थापनासंबंधित जानकारी औरफोटोयुक्तपहचान पत्र लाना अनिवार्य है।दिव्यांगअभ्यर्थियों को अपना प्रमाण पत्र भी लाना होगा।
पढ़ें: केके रेल लाइन पर भारी बारिश का असर, ट्रेनों का संचालन प्रभावित
इस खबर को पांच प्वॉइंट में समझें
|
पढ़ें: बिलासपुर में धर्मांतरण पर हंगामा, प्रार्थना सभा पर हिंदू संगठनों ने लगाए गंभीर आरोप
23 अगस्त को काउंसिलिंग का अंतिम मौका
काउंसिलिंगके लिएवेटिंगहॉलऔरकाउंसिलिंगकक्ष अलग-अलग हैं, यहां सिर्फ अभ्यर्थियों को ही प्रवेश मिलेगा।काउंसिलिंगमें जो अभ्यर्थी तय तारीख को नहीं आ पाते, उन्हें अंतिम दिन यानी 23 अगस्त को मौका दिया जाएगा।काउंसिलिंगपूरी होने के बाद शासन द्वारापदस्थापनाआदेश जारी किए जाएंगे और सभी को आदेश मिलने के 7 दिनों के भीतर नए स्थान परपदभारग्रहण करना होगा।
promotion | Chhattisgarh Principal Promotion | Principal promotion Chhattisgarh | counseling | छत्तीसगढ़ प्राचार्य पदोन्नति | स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ | प्रमोशन के लिए काउंसलिंग