छत्तीसगढ़ में बीज संकट से जूझ रहे किसान; धान की कीमतों में उछाल, नई दरें लागू होने से बुवाई हुई महंगी

Umeshwari Baghel | Apr 27, 2026, 22:55 IST
chhattisgarh-seeds-corporation-new-rates-2026-paddy-price-hike
खरीफ सीजन 2026 के लिए बीज वितरण में देरी हो रही है, हालांकि बीज निगम ने नई दरों की घोषणा कर दी है। धान की सभी किस्मों मोटा, पतला, सुगंधित की कीमतों में प्रति क्विंटल 150 रुपये की वृद्धि की गई है।

NEWS IN SHORT

  • खरीफ सीजन 2026 में बीज संकट, किसानों को समितियों से नहीं मिल रहे बीज
  • नई दरों के बावजूद बीज वितरण व्यवस्था सुचारु नहीं, किसान परेशान
  • धान और सोयाबीन की कीमतों में बढ़ोतरी, प्रति क्विंटल 150 रुपये का इज़ाफ़ा
  • बीज निगम ने दी राहत, अगले कुछ दिनों में बीज की आपूर्ति होगी सुनिश्चित
  • प्रमुख फसलों के नए दामों की घोषणा, आधार बीज की कीमत भी बढ़ी

NEWS IN DETAIL

2026 के खरीफ सीजन की शुरुआत होने के लगभग 24 दिन बाद भी जिले के किसानों को समितियों से बीज नहीं मिल पा रहा है। बीज निगम ने धान, सोयाबीन, और अन्य प्रमुख फसलों के लिए नई दरें घोषित कर दी हैं



लेकिन बीज वितरण व्यवस्था अब तक सुचारु नहीं हो पाई है। पिछले कुछ दिनों से समितियों में बीज उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इस स्थिति ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है, क्योंकि उन्हें बिना बीज के लौटना पड़ रहा है।



फसलों के दाम में बढ़ोतरी

खरीफ सीजन छत्तीसगढ़:नई दरों के मुताबिक, जिले की प्रमुख फसल धान की सभी किस्मों के दाम में प्रति क्विंटल 150 रुपये की वृद्धि की गई है। खासकर, मोटा, पतला और सुगंधित धान के दामों में यह बढ़ोतरी की गई है।



हालांकि, इन नई दरों के बावजूद किसानों को समितियों में बार-बार आना-जाना पड़ रहा है, लेकिन बीज मिल नहीं रहा है।



आपूर्ति में देरी बढ़ा रही है चिंता

बेमेतरा जिला खेती-किसानी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। खरीफ सीजन की आहट मिलते ही किसान समितियों में प्रमाणित बीजों की मांग शुरू कर देते हैं।



लेकिन इस बार बीज की कीमतों के निर्धारण में हुए विलंब ने खेतों की तैयारी और बुवाई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है, जिससे किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं।



जल्द पहुंचेगा बीज का स्टॉक

बीज निगम के प्रबंधक संदीप सोनकर ने बताया कि बीज की नई सरकारी दरें तय हो गई हैं और अब इसी भाव पर किसानों को बीज दिया जाएगा।



उन्होंने भरोसा दिलाया है कि आने वाले कुछ ही दिनों में सभी समितियों में भरपूर बीज पहुंचा दिया जाएगा, ताकि किसान समय पर अपनी बोनी कर सकें।



खरीफ फसलों के नए दाम (प्रति क्विंटल):

धान (मोटा): 3538 रूपए



धान (पतला): 3919 रूपए



धान (सुगंधित): 4800 रूपए



सोयाबीन: 9573 रूपए



मूंगफली: 11900 रूपए



कोदो: 7300 रूपए



रागी: 7229 रूपए



अरहर (नई): 11369 रूपए



तिल: 20539 रूपए



रामतिल: 12846 रूपए



ढेंचा: 20557 रूपए



IMP FACTS

  1. बीज निगम ने नई दरों की घोषणा की, लेकिन बीज वितरण में देरी जारी है।
  2. धान की सभी किस्मों की कीमत में प्रति क्विंटल 150 रुपये की वृद्धि हुई है।
  3. किसान, समितियों में बीज की कमी के कारण बार-बार चक्कर लगा रहे हैं।
  4. बीज निगम ने अगले कुछ दिनों में सभी समितियों में पर्याप्त बीज उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।
  5. आधार बीज की कीमत प्रमाणित बीज से 100 रुपये अधिक तय की गई है।

यह खबरें भी पढ़े...

इस बार मानसून 2026 में कम बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट- खरीफ फसलों पर खतरा मगर…



छत्तीसगढ़ में औसत से आधी बारिश, खरीफ बुआई प्रभावित



छत्तीसगढ़ में खरीफ फसल की तैयारी शुरू, किसानों को मिल रहे ऋण, खाद वितरण पर लगी रोक



रायपुर में आईपीएल; इस दिन से मिलेंगे टिकट, 8 को राजधानी पहुंचेंगे रोहित-कोहली





Tags:
  • खरीफ सीजन छत्तीसगढ़
  • खरीफ सीजन