CG Weather Update : आज बस्तर पहुंचेगा मानसून, बारिश का अलर्ट जारी

Deeksha Nandini Mehra | Jun 18, 2024, 07:26 IST
CG Weather Update
मौसम विभाग ने आज बस्तर संभाग में मानसून प्रवेश करने का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही विभाग ने प्रदेश के सुकमा और जगदलपुर समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है...

Chhattisgarh weather update today : छत्तीसगढ़ में मानसून की झमाझम बारिश लगातार हो रही है। जगदलपुर में जोरदार बारिश के बाद मानसून आज 18 जून को बस्तर संभाग में प्रवेश करेगा। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।



बता दें कि सोमवार को बलरामपुर सबसे गर्म रहा। बलरामपुर का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार बुधवार से अधिकतम तापमान में भी गिरावट का दौर शुरू होगा। पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।



तापमान में होगी गिरावट


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मानसून बस्तर संभाग में पहुंचने के बाद तेजी से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तरफ बढ़ेगा। बुधवार 19 जून से बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है।



आज बारिश के साथ चलेंगी हवाएं


आज सुकमा, रायपुर, बीजापुर और जगदलपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को मानसून बस्तर संभाग के क्षेत्रों में सक्रिय होने से भारी बारिश होने की उम्मीद जताई है।



कई क्षेत्रों में हल्की बारिश


सोमवार को जगदलपुर, बीजापुर, बास्तानार, लोहांडीगुड़ा और लैलूंगा सहित कई क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश हुई। वहीं रायपुर सहित प्रदेशभर में सोमवार सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही ठंडी हवा भी चली।



हालांकि दोपहर को धूप निकली, जिसकी वजह से शहर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



deeksha nandini mehra


CG Weather Update | छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट | छत्तीसगढ़ मानसून | छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट | Chhattisgarh weather today



Tags:
  • Chhattisgarh weather today
  • CG Weather Update
  • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
  • छत्तीसगढ़ मानसून
  • छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट