सीएम सुरक्षा की कमान अब जयंत वैष्णव के हाथ! DGP ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री सुरक्षा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने जयंत वैष्णव को मुख्यमंत्री सुरक्षा का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया है। डीजीपी अरुण देव गौतम ने सोमवार को इसका आदेश जारी कर दिया। यह बदलाव हरीश राठौर के कोरिया जिले का पुलिस अधीक्षक बनाए जाने के बाद किया गया है।
जयंत वैष्णव संभालेंगे सीएम सुरक्षा की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री सुरक्षा जैसे बेहद संवेदनशील विंग की जिम्मेदारी अब जयंत वैष्णव संभालेंगे। उनकी नियुक्ति को पुलिस मुख्यालय का महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था, वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा प्रोटोकॉल के प्रभावी संचालन की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।
हरीश राठौर के तबादले के बाद हुई नियुक्ति
हाल ही में हरीश राठौर को कोरिया जिले का नया एसपी बनाया गया था। उनके कार्यमुक्त होने के बाद मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रमुख का पद खाली हो गया था। पुलिस मुख्यालय ने इस पद पर जयंत वैष्णव की नियुक्ति करते हुए तत्काल प्रभाव से आदेश जारी कर दिया।
पुलिस महकमे में इसे नियमित प्रशासनिक फेरबदल के साथ-साथ महत्वपूर्ण रणनीतिक नियुक्ति के रूप में भी देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े सभी समन्वय, सुरक्षा समीक्षा और वीवीआईपी ड्यूटी की निगरानी अब जयंत वैष्णव करेंगे।
डीजीपी अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से जारी आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय ने नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। इससे मुख्यमंत्री सुरक्षा इकाई को नया नेतृत्व मिल गया है।
तेजतर्रार अधिकारी की छवि
जयंत वैष्णव 1991 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। यह मप्र के मंडला जिले के रहने वाले हैं। इनकी पहचान राज्य में तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रुप में होती है। फिलहाल ये पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में पदस्थ हैं।
इसके अलावा राज्य के कई जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रुप में इनकी पदस्थापना हो चुकी है। इसके अलावा रायपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
स्वास्थ्य कारणों से रुका ट्रांसफर
छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने दो निरीक्षकों के स्थानांतरण से जुड़े आदेश जारी किए हैं। दोनों मामलों में पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा और अधिकारियों की गंभीर स्वास्थ्यगत समस्या को आधार बनाया गया है। निरीक्षक नरेन्द्र सिंह के स्थानांतरण आदेश में संशोधन किया गया है।
उन्हें 8 जुलाई को जिला धमतरी से जिला बीजापुर भेजा गया था। अब उनके आवेदन और स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों पर विचार करते हुए उन्हें आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में पदस्थ किया गया है।
वापस बुलाए गए रायपुर
निरीक्षक वीरेन्द्र श्रीवास्तव का भी तबादला किया गया है। वे वर्तमान में जिला बीजापुर में पदस्थ थे। गंभीर स्वास्थ्य समस्या को देखते हुए पुलिस स्थापना बोर्ड ने उनके आवेदन पर सहमति दी।
इसके बाद उन्हें आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से रायपुर-ग्रामीण में पदस्थ करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि दोनों आदेश अधिकारियों की स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए मानवीय आधार पर जारी किए गए हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
रायपुर कमिश्नर ने बदले थानेदार और DCP, अब अपराधियों की बढ़ेगी मुश्किल?
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IG, DIG और जिला कप्तान बदले गए
छत्तीसगढ़ पुलिस ट्रांसफर: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अफसरों के तबादले
सीएम के साथ flight में हुई हाथापाई,जानें किस सीएम की सुरक्षा आई खतरे में