आज रायपुर से जशपुर तक मुख्यमंत्री साय का दौरा, कीर्तन महोत्सव में होंगे शामिल, विकास कार्यों की देंगे सौगात, जानिए पूरा शेड्यूल

Umeshwari Baghel | Published:
CM साय का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को रायपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद धरसींवा विकासखंड के चरोदा गांव में सेवा संवाद यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर में हेलीकॉप्टर से जशपुर पहुंचेंगे, जहां पमशाला गांव में आयोजित कीर्तन महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इस दौरान भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री के दौरे में धार्मिक आयोजनों के साथ विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल हैं। पमशाला गांव में मुख्यमंत्री करीब दो घंटे दस मिनट तक रहेंगे। इसके बाद शाम को बगिया स्थित अपने निजी निवास पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।




मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का पूरा कार्यक्रम

समय

कार्यक्रम

सुबह 10:30 बजेरायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना
सुबह 10:45 बजेभाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे
10:45 से 11:15 बजेभाजपा प्रदेश कार्यालय में समय आरक्षित
सुबह 11:15 बजेभाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना
सुबह 11:30 बजेपुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे
सुबह 11:35 बजेहेलीकॉप्टर से रवाना
सुबह 11:45 बजेचरोदा गांव, धरसींवा स्थित मुक्तेश्वर शिव मंदिर प्रांगण पहुंचेंगे
11:45 से दोपहर 12:25 बजेसेवा संवाद यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे
दोपहर 12:30 बजेचरोदा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना
दोपहर 1:45 बजेबगिया हेलीपैड, कांसाबेल, जशपुर पहुंचेंगे
दोपहर 1:50 बजेबगिया से कार द्वारा रवाना
दोपहर 2:20 बजेपमशाला गांव, फरसाबहार पहुंचेंगे
2:20 से शाम 4:30 बजेकीर्तन महोत्सव समापन, भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम
शाम 4:30 बजेपमशाला से कार द्वारा रवाना
शाम 5:00 बजेबगिया स्थित निजी निवास पहुंचेंगे
रात्रिबगिया स्थित निजी निवास में रात्रि विश्राम

पमशाला गांव में होंगे मुख्य कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के दौरे का प्रमुख आयोजन जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के पमशाला गांव में रखा गया है। यहां मुख्यमंत्री कीर्तन महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। हालांकि जारी कार्यक्रम में विकास कार्यों के नाम और उनकी लागत का उल्लेख नहीं है।




मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे पमशाला से बगिया के लिए रवाना होंगे और शाम 5 बजे अपने निजी निवास पहुंचेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री रात में बगिया में ही रुकेंगे।



Tags:
  • मुख्यमंत्री साय का जशपुर दौरा
  • Chief Minister Sai Visit Jashpur
  • Keertan Mahotsav
  • कीर्तन महोत्सव
  • Development Works Inauguration
  • रायपुर से जशपुर
  • पमशाला गांव
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय