चलकर हमारी समस्या देखो... गुस्से में महिलाओं ने रोका डिप्टी CM और मंत्री का काफिला

Kanak Durga Jha | Jul 07, 2025, 13:31 IST
Come and see our problems Angry people stopped two ministers convoy
छत्तीसगढ़ में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। रविवार को बारिश के पानी से परेशान लोगों ने राज्य सरकार के दो मंत्रियों का काफिला रोक दिया।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। रविवार को बारिश के पानी से परेशान लोगों ने राज्य सरकार के दो मंत्रियों का काफिला रोक दिया। जिसके बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। हालांकि मौके पर मौजूद कलेक्ट और एसपी ने मोर्चे को संभाला जिसके बाद मंत्रियों का काफिला रवाना हुआ। जिन मंत्रियों का काफिला रोका गया था वह डिप्टी सीएम अरुण साव और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन का है।



ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मूसलाधार बारिश का कहर... रेड अलर्ट जारी



दरअसल दोनों मंत्री कोरबा के पाली में एक कार्यक्रम में में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव हैं। वहीं, राज्य के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। लगातार बारिश से जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने मंत्रियों का काफिला रोक दिया और कहा कि वह मौके पर चलकर हमारी स्थिति देखें। आक्रोशित ग्रामीणों और दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।



ये खबर भी पढ़िए...अब मुंबई में भी मिलेगा ठहरने का ठिकाना, छत्तीसगढ़ भवन निर्माण को मिली मंजूरी



मंत्रियों से मिलने की मांग

दोनों मंत्रियों का काफिला जब गुजर रहा था तो स्थानीय लोग सड़क पर आ गए। जिसके बाद काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ियां रूर गईं। एक-एक कर काफिले में शामिल सभी गाड़ियों को रोक दिया गया। ग्रामीणों ने अपनी समस्या रखने के लिए दोनों मंत्रियों से मुलाकात करने की मांग करने लगे। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस लोगों को रोकने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया।



ये खबर भी पढ़िए...AFC महिला एशियन कप 2026 में भारत की एंट्री, बालोद की किरण पिस्दा रहीं हीरोइन



कलेक्टर ने संभाला मोर्चा

मंत्रियों का काफिला रुकने के बाद कलेक्टर अजीत वसंत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी अपनी गाड़ी से उतरे और लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया। ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि भारी बारिश के कारण उनके घरों में पानी घुस रहा है। हर बारिश में यह समस्या होती है कई बार शिकायत की गई लेकिन इसमें कोई सुनवाई नहीं की गई। कलेक्टर ने समस्या का जल्द समाधान करने का भरोसा दिया। जिसके बाद लोगों ने काफिले को आगे बढ़ने दिया।





cg bjp govt | cg bjp | chhattisgarh BJP Govt | chhattisgarh BJP Government | छत्तीसगढ़ श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन | छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम अरुण साव



ये खबर भी पढ़िए...अब नक्सलियों में दहशत... शांतिवार्ता के लिए सरकार से लगाई गुहार



Tags:
  • डिप्टी सीएम अरुण साव
  • छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम अरुण साव
  • cg bjp
  • cg bjp govt
  • chhattisgarh BJP Government
  • chhattisgarh BJP Govt
  • छत्तीसगढ़ श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन