बिजली बिल हाफ योजना बंद किये जाने पर 7 अगस्त को राज्यभर में कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

Harrison Masih | Aug 05, 2025, 19:25 IST
congress-protest-electricity-bill-half-scheme-closure the sootr
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार द्वारा 'बिजली बिल हाफ योजना' को बंद किए जाने के फैसले का विरोध कर रही है। कांग्रेस 7 अगस्त को बिजली विभाग के कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन करेगी।

छत्तीसगढ़ में आम उपभोक्ताओं को राहत देने वाली बिजली बिल हाफ योजना को बंद किए जाने के बाद राज्य भर में विरोध तेज हो गया है। राज्य सरकार द्वारा योजना को सीमित कर केवल 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को लाभ देने का निर्णय लिया गया है, जिससे लाखों उपभोक्ता योजना से बाहर हो गए हैं। इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने 7 अगस्त को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन की घोषणा की है।



ये खबर भी पढ़ें... प्रदेश में अगले महीने से बढ़ेंगे बिजली बिल, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा भार



6 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस, 7 अगस्त को प्रदर्शन

कांग्रेस की ओर से 6 अगस्त को सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें योजना में किए गए बदलावों और जनहित पर उसके प्रभाव को लेकर सरकार को घेरा गया। इसके बाद 7 अगस्त को जिला मुख्यालयों में स्थित बिजली कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।



ये खबर भी पढ़ें... उज्जैन में आज कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा विधायक के बेटे के गर्भगृह में घुसने पर गरमाई राजनीति



क्या है बिजली बिल हाफ योजना में बदलाव

जनता पर पड़ेगा आर्थिक बोझ

योजना में हुए इस बदलाव के साथ ही बिजली की दरों में भी वृद्धि की गई है। पिछले महीने ही घरेलू खपत पर 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट और कृषि पंप के उपयोग पर 50 पैसे प्रति यूनिट की दर से वृद्धि की गई थी। डेढ़ साल में यह चौथी बार है जब बिजली की दरें बढ़ाई गई हैं। इससे पहले ही महंगाई की मार झेल रही जनता को अब बिजली बिल के रूप में अतिरिक्त बोझ सहना पड़ेगा।



ये खबर भी पढ़ें... RAIPUR: ईडी कार्यालय में युवक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ED ऑफिस में टांग दिया BJP कार्यालय का बोर्ड



CG Congress Protest



छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ योजना विवाद:

  1. बिजली बिल हाफ योजना समाप्त:
    सरकार ने पहले लागू 400 यूनिट तक की बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर दिया है, जिससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलती थी।
  2. अब सिर्फ 100 यूनिट तक छूट:
    वर्तमान में सिर्फ 100 यूनिट तक बिजली खपत करने वालों को ही हाफ बिल का लाभ मिलेगा। 101 यूनिट खपत होते ही पूरी राशि देनी होगी, जिसमें 100 यूनिट की छूट भी नहीं दी जाएगी।
  3. बिजली दरों में बढ़ोतरी:
    हाल ही में घरेलू, व्यावसायिक और कृषि उपयोग की बिजली दरों में 10 पैसे से लेकर 50 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी की गई है।
  4. कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन:
    योजना को बंद करने के विरोध में कांग्रेस 6 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस और 7 अगस्त को जिला मुख्यालयों में बिजली कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी।
  5. जनता पर आर्थिक बोझ:
    कांग्रेस का आरोप है कि इस फैसले से आम जनता पर बिजली बिल के रूप में अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जो जनविरोधी है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन



ये खबर भी पढ़ें... जबलपुर: सहारा पर 700 करोड़ हड़पने का आरोप, निवेशकों और कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन



कांग्रेस ने बताया जनविरोधी निर्णय

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस निर्णय को जनविरोधी और अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश में बिजली उत्पादन के सारे संसाधन होने के बावजूद जनता को महंगी बिजली दी जा रही है। संगठन का कहना है कि राज्य सरकार का यह कदम आमजन के खिलाफ है और इसका विरोध आवश्यक है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • बिजली बिल हाफ योजना
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज
  • CG Congress Protest
  • कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन