रायपुर में मुस्लिम समाज और पुलिस के बीच झड़प, अचानक सड़क पर क्यों उतरे लोग

Aparajita Priyadarshini | Jun 21, 2024, 17:39 IST
प्रतीकात्मक फोटो।
छत्तीसगढ़ मॉब लिंचिंग मामले में मुस्लिम समाज सड़कों पर उतर आया है। लोगों का कहना है कि 14 दिन हो गए, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है।

मॉब लिंचिंग मामले में मुस्लिम समुदाय के लोग रायपुर की सड़कों पर उतर आए हैं। मॉब लिंचिंग में 3 युवाओं की हत्या के बाद मुस्लिम समाज का गुस्सा फूट पड़ा है।



दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। मुस्लिम समाज के लोग वारदात के 14 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज हैं।



भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद


पुलिसकर्मियों और समाज के लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पूरे प्रदर्शन की ड्रोन से निगरानी हो रही थी। हालात को देखते हुए मौके पर ASP, CSP और थानेदार समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है। राजनीतिक दबाव में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप।



छत्तीसगढ़ में मॉब लिंचिंग की घटना के विरोध में मुस्लिम समाज प्रदर्शन कर रहा है



छत्तीसगढ़ में मॉब लिंचिंग की घटना के विरोध में मुस्लिम समाज प्रदर्शन कर रहा है।


हुसैनी सेना के अध्यक्ष ने लगाया आरोप


हुसैनी सेना के अध्यक्ष राहिल राउफी का आरोप है कि 14 दिन से ज्यादा हो गया है लेकिन राजनीति दबाव के चलते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।



ये भी पढ़ें...



Indore : रियल एस्टेट कंस्ट्रक्शन कारोबारियों के ठिकानों पर छापा, बड़ी चोरी का खुलासा



वारदात के विरोध और कार्रवाई की मांग पर करीब 300 से 400 लोगों ने सांकेतिक गिरफ्तारियां दी हैं। इस दौरान साथ ही ADM रायपुर देवेंद्र पटेल को ज्ञापन सौंपा है।



रायपुर एडीएम देवेंद्र पटेल को मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने ज्ञापन सौंपा



रायपुर एडीएम देवेंद्र पटेल को मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने ज्ञापन सौंपा।


thesootr links रायपुर में मुस्लिम समाज | छत्तीसगढ़ मॉब लिंचिंग मामले



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • रायपुर में मुस्लिम समाज
  • हुसैनी सेना के अध्यक्ष राहिल राउफी
  • मॉब लिंचिंग मामले में मुस्लिम समुदाय के लोग रायपुर की सड़कों पर
  • छत्तीसगढ़ मॉब लिंचिंग मामले