पुलवामा हमले की बरसी पर छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, 4 जवानों की मौत, कार काटकर निकाले शव

Anjali Dwivedi | Feb 14, 2026, 14:14 IST
dhamtari-road-accident-crpf-jawans-killed-truck-collision
पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। कोबरा बटालियन के जवानों की कार ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है।

News In Short

  • जगदलपुर से रायपुर जाते समय धमतरी के खपरी बाईपास पर हुआ हादसा।
  • कार सवार तीन CRPF जवानों की मौत, एक जवान गंभीर रूप से घायल।
  • हादसा इतना भीषण था कि शवों को निकालने के लिए क्रेन और कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।
  • टक्कर के बाद एयरबैग तो खुले, लेकिन कार के चकनाचूर होने से किसी की जान नहीं बच सकी।
  • मृतकों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार, SI उमेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल राजकुमार गौड़ और ड्राइवर हीरालाल के रूप में हुई।

News In Detail

कहां हुआ ये जानलेवा हादसा

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा धमतरी के खपरी बाईपास पर हुआ। सीआरपीएफ के जवान मुकेश कुमार, उमेंद्र सिंह, राजकुमार गौड़ और अभिमान राय, ड्राइवर हीरालाल नागर के साथ जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे।



गैस कटर से काट कर निकाले गए शव

मिली जानकारी के मुताबिक, 201 कोबरा बटालियन के जवान जगदलपुर से डिजायर कार में सवार होकर आ रहे थे। खपरी बाईपास के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और ट्रक से टकरा गई।



टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और जवान अंदर फंस गए। जैसे ही सूचना मिली, अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर से कार काटकर जवानों को बाहर निकाला। दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो जवानों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। एक जवान की हालत अभी भी नाजुक है।



मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

छत्तीसगढ़ केमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी में हुए सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के वीर जवानों (सीआरपीएफ जवान) के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा में समर्पित हमारे जांबाज जवानों का निधन अत्यंत हृदयविदारक है और यह क्षति अपूर्णीय है।



मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोबरा बटालियन के जवानों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।



मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायल जवान के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।





ये खबरें भी पढ़ें...



छत्तीसगढ़ की चिठ्ठी: नक्सल रणनीति, जेल विवाद और बजट सत्र की हलचल



CG के 36% ट्रैफिक जवानों के फेफड़ों में संक्रमण, 5 गुना तक जहरीली हुई हवा



कोंडागांव में सरकारी मक्का प्लांट पर हमला, दफ्तर-गाड़ियों में तोड़फोड़



दंतेवाड़ा में 500 के नकली नोटों का जाल, ऐसे करें असली नोट की पहचान





Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • सीआरपीएफ जवान
  • जगदलपुर
  • सड़क हादसे