रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी : बर्खास्त सिपाही ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद पहुंचा थाने

Umeshwari Baghel | Apr 01, 2026, 17:46 IST
dismissed-cop-double-murder-raipur-wife-stepdaughter-semariya-arrested
रायपुर के सेमरिया गांव में बर्खास्त पुलिसकर्मी गुलाब साहू ने पत्नी लता साहू और सौतेली बेटी चित्रा साहू की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। शुरुआती जांच में यह वारदात पारिवारिक विवाद के कारण हुई।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या की।
  • सेमरिया गांव में हत्या के बाद आरोपी गुलाब साहू ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।
  • आरोपी गुलाब साहू और उसकी सौतेली बेटी चित्रा के बीच विवाद था।
  • पारिवारिक विवाद और चरित्र शंका के चलते गुलाब ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
  • पुलिस ने हत्या की सूचना मिलने के बाद शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

NEWS IN DETAIL

Raipur : राजधानी रायपुर (Raipur Murder Case)के सेमरिया गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। यह घटना आज बुधवार सुबह करीब 7 बजे हुई। आरोपी गुलाब साहू ने पहले अपनी पत्नी लता साहू पर कुल्हाड़ी से हमला किया और फिर अपनी सौतेली बेटी चित्रा साहू को भी मार डाला।



मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के (छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज)सेमरिया गांव का है। पुलिस के अनुसार, इस घटना के बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद और चरित्र शंका कारण था। जानकारी के अनुसार, चित्रा लता की पहली शादी से बेटी थी और गुलाब साहू से लता ने करीब चार साल पहले दूसरी शादी की थी।



564


पारिवारिक विवाद बना हत्या का कारण

बताया जा रहा है कि चित्रा का किसी युवक प्रेम प्रसंग था, जिसको लेकर गुलाब साहू में नाराजगी थी। कई बार इस विषय पर परिवार में विवाद हो चुका था। आज सुबह भी गुलाब और चित्रा के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी सौतेली बेटी की हत्या कर दी। जब लता ने बीच-बचाव किया, तो उसने अपनी पत्नी को भी कुल्हाड़ी से मार डाला।



पुलिस द्वारा पूछताछ जारी

मर्डर की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद रायपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा किया। आरोपी गुलाब साहू को हिरासत में लिया गया है और पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। इस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने रिश्तेदारों और पड़ोसियों से भी जानकारी एकत्रित करना शुरू कर दिया है।



बर्खास्त पुलिसकर्मी का जुर्म

गुलाब साहू पुलिस विभाग से बर्खास्त हो चुका था। उसे अनुशासनहीनता के कारण सेवा से निकाल दिया गया था। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही मीडिया को मामले की पूरी जानकारी दी जाएगी। यह डबल मर्डर की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।



यह खबरें भी पढ़...

रामावतार जग्गी हत्याकांड पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई, अमित जोगी के वकील ने मांगा समय



राजा रघुवंशी के हत्याकांड के बाद घर में लौटी खुशियां, बेटा जन्मा तो मां ने कहा-हमारा राजा लौट आया



जग्गी हत्याकांड हाईकोर्ट में रिओपन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सुनवाई शुरू



राजधानी रायपुर में धर्म परिवर्तन की साज़िश उजागर, लोगों ने पुलिस की गाड़ी से उतारकर पीटा, छह गिरफ्तार





Tags:
  • रायपुर पुलिस
  • छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज
  • डबल मर्डर
  • Raipur Murder Case
  • राजधानी रायपुर