APK फाइल से फंसा डॉक्टर... FD के पैसे हो गए पार, 30 बार आया OTP

Kanak Durga Jha | Mar 03, 2025, 09:20 IST
Doctor trapped due to APK file FD money stolen raipur cyber crime
Raipur Cyber Crime : रायपुर में एक डॉक्टर साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया। ठगों ने उसके सेविंग अकाउंट के साथ ही फिक्स्ड डिपॉजिट से भी रकम पार कर दी।

Raipur Cyber Crime : रायपुर में एक डॉक्टर साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया। ठगों ने उसके सेविंग अकाउंट के साथ ही फिक्स्ड डिपॉजिट से भी रकम पार कर दी। डॉक्टर के मुताबिक उसके मोबाइल पर ठगों ने APK फाइल भेजी थी। जिसे डॉक्टर ने टच कर डाउनलोड कर लिया था। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।



ये खबर भी पढ़िए...165 करोड़ रुपए का यस बैंक घोटाला : HC ने की टिप्पणी, CBI को सौपेगी केस



डॉक्टर ने शिकायत में कहा कि, 27 फरवरी को एक मॉल में मूवी देख रहा था इसी दौरान मेरी मोबाइल में OTP आना शुरू हुआ। करीब 30 ओटीपी मोबाइल नंबर पर आए और पैसे कटने लगे। सेविंग और FD मिलाकर कुल 6 लाख रुपए से ज्यादा निकल चुके हैं।



KYC के नाम पर APK फाइल भेजी गई

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ सतीश राजपूत समता कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं। उनका इंडसइंड बैंक जीई रोड ब्रांच में खाता है। 23 फरवरी से 26 फरवरी के बीच उनके मोबाइल पर एक लिंक आया। इसमें इंडसइंड KYC APK लिखा था। जिसे टच करने से वो डाउनलोड हो गया।​



ये खबर भी पढ़िए...विदेशी शराब की रिटेल शॉप पर लगने वाला साढ़े 9 फीसदी एक्साइज टैक्स समाप्त, नई आबकारी नीति को मंजूरी



ये APK फाइल एक एप्लीकेशन होता है जिसे मोबाइल में डाउनलोड करवाने के बाद हैकर मोबाइल को हैक कर लेते हैं।​ ऐसा ही रायपुर में डॉक्टर के केस में हुआ है। डॉक्टर भी शिकायत में बताया कि, 27 फरवरी को वो मॉल में पिक्चर देखने गए थे। इस दौरान बैंक से एक के बाद एक ओटीपी आने लगे। ये OTP किसी से शेयर भी नहीं किए गए फिर अकाउंट से पैसे कटने लगे।



डॉक्टर के सेविंग अकाउंट में करीब 1 लाख 92 हजार रुपए थे। वहीं अलग-अलग फिक्स डिपॉजिट से 2 लाख, 1 लाख 80 हजार और 28 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं। इसके बाद उन्हें साइबर फ्रॉड का शक होने पर 1 मार्च को पुलिस को सूचना दी। इस मामले में सरस्वती नगर पुलिस आगे की जांच कर रही है।



ये खबर भी पढ़िए...



एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए संजू का हुआ चयन, भारतीय टीम में शामिल



कल से 10वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू... 5.71 लाख स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम



Tags:
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • Cyber ​​crime news
  • crime news today
  • chhattisgarh cyber crime news
  • CG Cyber Crime news
  • Raipur Cyber Crime news