भूपेश बघेल के पूर्व PA केके चंद्रवंशी के घर ED की रेड, जांच में जुटी टीम
RAIPUR : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सहायक (PA) केके चंद्रवंशी के घर सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी। जानकारी के अनुसार, ED की टीम दो वाहनों में उनके निवास पहुंची है।
टीम में करीब 5 से 6 अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं, जो घर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई। ED अधिकारियों ने घर पहुंचने के बाद जांच शुरू कर दी। फिलहाल अधिकारी दस्तावेजों के साथ-साथ अन्य जरूरी रिकॉर्ड की पड़ताल कर रहे हैं।
बघेल के पूर्व पीए चंद्राकर:
केके चंद्रवंशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सहायक रह चुके हैं। ऐसे में उनके यहां ED की कार्रवाई को राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में अहम माना जा रहा है। हालांकि, शुरुआती जानकारी में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ED की यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है और जांच के दौरान टीम किन दस्तावेजों या तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
बताया जा रहा है कि ED के अधिकारी कार्रवाई के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की जा सकती है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और एजेंसी की ओर से आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ईडी रेड:
छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ वर्षों के दौरान आर्थिक अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में केंद्रीय जांच एजेंसियां कई नेताओं, अधिकारियों और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई कर चुकी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके करीबियों से जुड़े परिसरों पर भी अलग-अलग मामलों में पहले जांच एजेंसियों की कार्रवाई हो चुकी है।
केके चंद्रवंशी के घर मंगलवार को हुई इस ताजा कार्रवाई को लेकर अब सबकी नजर ED की आधिकारिक जानकारी पर है। जांच पूरी होने या एजेंसी की ओर से बयान आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि कार्रवाई किस प्रकरण के तहत की गई है और जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं। फिलहाल केके चंद्रवंशी के घर ED की जांच जारी है और अधिकारी दस्तावेजों की पड़ताल में जुटे हुए हैं।
FAQ
- प्रवर्तन निदेशालय (ED) क्या है और यह किस मंत्रालय के अधीन आता है?
उत्तर: ED (Enforcement Directorate) भारत सरकार की एक विशेष वित्तीय जांच एजेंसी है, जो केंद्रीय वित्त मंत्रालय के 'राजस्व विभाग' (Department of Revenue) के अंतर्गत काम करती है। - ED का मुख्य काम क्या होता है?
उत्तर: ED मुख्य रूप से दो प्रमुख कानूनों के तहत काम करती है: PMLA: मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002) से जुड़े मामलों की जांच करना। FEMA: विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 के तहत वित्तीय अनियमितताओं की जांच करना।
यह खबरें भी पढ़ें...
B.Ed.-D.Ed वाले शिक्षकों को मिलेगा वेतनवृद्धि का लाभ, हाईकोर्ट में हारी सरकार
भोपाल में SC और ED का डर दिखाकर दंपती को रखा 97 दिन डिजिटल अरेस्ट
MP School Education | जहां आज पहुंच रही कैमरे के रोशनी, द सूत्र पहले ही दिखा चुका वहां का जमीनी सच !
इंदौर में ED का INK GRAPH कंपनी पर छापा, मामला गेमिंग और विदेशी भुगतान से जुड़ा