निधन के बाद भी गोपाल व्यास देश सेवा में... AIIMS में हुआ देहदान

Kanak Durga Jha | Nov 07, 2024, 12:52 IST
Even after death service for country Gopal Vyas body donate AIIMS raipur
Gopal Vyas Passed Away : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता गोपाल व्यास का निधन हो गया। आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और बीजेपी नेता गोपाल व्यास 93 साल की उम्र में गुजर गए।

Gopal Vyas Passed Away : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता गोपाल व्यास का निधन हो गया। आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और बीजेपी नेता गोपाल व्यास 93 साल की उम्र में गुजर गए। गोपाल व्यास बीजेपी के सीनियर लीडर थे। निधन से छत्तीसगढ़ में शोक की लहर छा गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोपाल व्यास के निधन पर शोक जताया है। बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस के नेताओं ने भी गोपाल व्यास के निधन पर शोक जताया।




देश सेवा में बिता दी पूरी जिंदगी

वरिष्ठ नेता गोपाल व्यास देशप्रमी थे। उन्होंने देश की सेवा में कई काम किए। उनका जन्म 15 फरवरी 1932 में हुआ था। राज्यसभा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय संसद के सदस्य थे। गोपाल व्यास ने जबलपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। वे 13 फरवरी 2019 को राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुए।



आपातकालीन काल में हुए थे गिरफ्तार

कांग्रेस के शासन काल में गोपाल व्यास कई महीनों तक जेल में रहे। इंदिरा गांधी के शासन के समय जब आपातकाल की घोषणा की गई थी, उस समय अटल बिहारी वाजपेयी, वर्तमान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। उस समय छत्तीसगढ़ में आरएसएस के कार्यकर्ता गोपाल व्यास को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।



अडानी की कंपनी ने मुर्दे के नाम पर ली फर्जी मंजूरी, संकट के बादल छाए





रायपुर में सोनिया गांधी का रिटायरमेंट की तरफ इशारा! बोलीं- भारत जोड़ो यात्रा मेरी जिंदगी का अंतिम पड़ाव साबित हो सकती है




रायपुर के जेल में काटे कई महीने

वे 1975 से 1977 तक आपातकाल के दारौन रायपुर की जेल में रहे। आपातकाल के समय गोपाल व्यास बीजेपी के सीनियर लीडर थे। गोपाल व्यास भारतीय सांस्कृतिक जीवन मूल्यों के लिए समर्पित थे। वे भारत की संस्कृति, भाषा व साहित्य के लिए लोगों को प्रेरित करते थे। सांसद रहने के बाद भी गोपाल व्यास सादगी जीवन जीते थे। राजनीति छोड़ने के बाद वे अपने निजी निवास रायपुर में ही रहने लगे।




निधन के बाद भी देश सेवा करते गए गोपाल व्यास...

निधन के बाद भी गोपाल व्यास देश सेवा के लिए समर्पित हो गए। निधन से पहले उन्होंने अपना देहदान का निर्णय लिया था। इसके लिए श्रद्धांजलि के बाद उनके पार्थिव शरीर को रायपुर के एम्स अस्पताल ले जाया गया है।



छत्तीसगढ़ में डॉक्टर दे रहे इस्तीफा, 20 ने एक साथ छोड़ी सरकारी नौकरी



आ गए स्वेटर पहनने के दिन..72 घंटे बाद छत्तीसगढ़ में पड़ेगी कड़ाके की ठंड



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • गोपाल व्यास
  • RSS के वरिष्ठ कार्यकर्ता का निधन
  • RSS के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल व्यास का निधन
  • Gopal Vyas Passed Away
  • पूर्व सांसद गोपाल व्यास का निधन