रायपुर में सोनिया गांधी का रिटायरमेंट की तरफ इशारा! बोलीं- भारत जोड़ो यात्रा मेरी जिंदगी का अंतिम पड़ाव साबित हो सकती है

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
रायपुर में सोनिया गांधी का रिटायरमेंट की तरफ इशारा! बोलीं- भारत जोड़ो यात्रा मेरी जिंदगी का अंतिम पड़ाव साबित हो सकती है

RAIPUR. कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन का 25 जनवरी, शनिवार को दूसरा दिन है। यहां संबोधन में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने बड़ी बात कही कि भारत जोड़ो यात्रा मेरी जिंदगी का अंतिम पड़ाव साबित हो सकती है। भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए टर्निंग पॉइंट हो सकती है। सोनिया ने ये भी कहा कि मनमोहन सिंह की अगुवाई में 2004 और 2009 लोकसभा चुनाव में मिली जीत ने मुझे व्यक्तिगत रूप से संतुष्टि दी।







— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) February 25, 2023





सरकार अपने दोस्तों के लिए काम कर रही- खड़गे





अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में नफरत का माहौल है। सरकार रेल, जेल, तेल सब कुछ अपने मित्रों को बेच रही है। दिल्ली सरकार में बैठे लोगों का डीएनए गरीब विरोधी है। हम यहां ऐसे समय में जमा हुए हैं जब देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। संसदीय संस्थानों को गंभीर संकटों का सामना करना पड़ रहा है और राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।







— ANI (@ANI) February 25, 2023





75 साल में आज देश सबसे कठिन चुनौतियों से जूझ रहा है





खड़गे ने कहा कि  देशवाशियों को एक संकल्प लेना है। सेवा, संघर्ष और बलिदान... सबसे पहले हिंदुस्तान। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने आजादी के लिए किसानों और मजदूरों को झंडे के नीचे खड़ा किया। उन्होंने संविधान में भी बड़ा बदलाव किया। कांग्रेस जन आंदोलन के रूप में जनता के बीच आई और यहीं से एक आंदोलन शुरू हुआ। 75 साल में आज देश सबसे कठिन चुनौतियों से जूझ रहा है। 





ये खबर भी पढ़ें...











अध्यक्ष ने सदस्यों से खुलकर अपनी बात रखने को कहा





महाधिवेशन में संचालन समिति की बैठक में उद्घाटन भाषण देते हुए अध्यक्ष खड़गे ने सदस्यों से खुलकर अपनी बात रखने और सामूहिक रूप से निर्णय लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, आप लोग जो भी निर्णय लेंगे वह मेरा और हममें से हर किसी का निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और अगले साल लोकसभा का चुनाव है, ऐसे में यह महाधिवेशन हमारे लिए चुनौती के साथ अवसर भी है। भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए खरगे ने कहा, इसने पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।





हर वर्ग को लगना चाहिए की सरकार मेरी है: सीएम बघेल





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार ऐसी बने की हर वर्ग को लगना चाहिए की सरकार मेरी है। आज हमें यह कहने में गर्व हो रहा है कि राहुल गांधी ने जो वादा किया था वह पूरा हुआ है।





रविवार के कार्यक्रम





26 फरवरी, रविवार को सुबह 10.30 बजे राहुल गांधी प्रिलिमिनरी सेशन को संबोधित करेंगे। दो बजे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का अंतिम भाषण होगा। 3 बजे रैली होगी। कांग्रेस के बड़े नेता जनसभा को भी संबोधित करेंगे।





अधिवेशन में अपने संविधान को बदल सकती है कांग्रेस





खबर है कि पार्टी इस अधिवेशन में अपने संविधान को बदल सकती है। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो सकते हैं। इनमें ये 5 नियम अहम हैं।







  • मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी CWC के आजीवन सदस्य होंगे।



  • अब शराब नहीं पीने और सिर्फ खादी पहनने वालों को सदस्य बनाने का नियम भी बदलेगा।


  • कांग्रेस संविधान संशोधन कमेटी 16 संविधान और 32 नियमों में बदलाव का प्रस्ताव देगी।


  • लोकसभा-विधानसभा चुनाव में आधी सीटों पर 50 साल से कम उम्र वालों को टिकट मिलेगी।


  • कांग्रेस संगठन में मतदान केंद्र से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सोशल ऑडिट होगा।


  • देशभर में आरक्षित लोकसभा सीटों पर चुनाव से पहले नई और युवा लीडरशिप तैयार की जाएगी।



     




  • Rahul Gandhi राहुल गांधी sonia gandhi सोनिया गांधी National President Mallikarjun Kharge 85th National Convention of Congress Congress in Raipur कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर में कांग्रेस