फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ : 2286 लड़कियों की फोटो डाउनलोड कर बनाते थे नकली प्रोफाइल
NEWS IN SHORT
- राजनांदगांव में फर्जी मैरिज ब्यूरो का खुलासा, दो गिरफ्तार
- नेहा पाठक और धर्मेन्द्र मानिकपुरी चला रहे थे फर्जी ब्यूरो
- पुलिस ने 2286 युवतियों की फर्जी फोटो की बरामद
- छापेमारी में 7 एंड्रॉइड मोबाइल और 14 की-पैड मोबाइल जब्त
- राजनांदगांव पुलिस की अपील बिना सत्यापन के न दें पैसे
NEWS IN DETAIL
Rajnandgaon। राजनांदगांव न्यूज:छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश हुआ है। लव लाइफ रिश्ते नामक मैरिज ब्यूरो के संचालकों ने युवतियों की फर्जी तस्वीरें डाउनलोड कर उनकी नकली प्रोफाइल बनाकर युवकों को भेजी। इसके बाद, शादी का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूल की जाती थी।
इस धोखाधड़ी के बारे में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को एक गुमनाम शिकायत मिली, जिसे उन्होंने गंभीरता से लिया और जांच के आदेश दिए। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जब छापा मारा, तो मामले का खुलासा हुआ। छापेमारी में पुलिस को मोबाइल फोन से 2286 युवतियों की फोटो मिली, जिन्हें इंटरनेट और सोशल मीडिया से डाउनलोड किया गया था। इन फर्जी तस्वीरों का इस्तेमाल युवकों को भेजने के लिए किया जा रहा था।
फर्जी मैरिज ब्यूरो का संचालन?
पुलिस ने लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो के संचालकों को गिरफ्तार किया। इनमें नेहा पाठक 23 वर्ष और धर्मेन्द्र मानिकपुरी 32 वर्ष शामिल हैं। ये दोनों आरोपित युवतियों और युवकों को जोड़ने का दावा करते थे, लेकिन असल में वो फर्जी प्रोफाइल बनाकर धोखाधड़ी कर रहे थे।
कौन-कौन से सबूत मिले?
पुलिस की जांच में 7 एंड्रॉइड मोबाइल, 14 की-पैड मोबाइल और 9 रजिस्टर/कॉपी जब्त की गईं। इन मोबाइल्स में फर्जी प्रोफाइल बनाने के लिए 2286 युवतियों की तस्वीरें थीं। यह तस्वीरें फर्जी शादी के प्रस्तावों के लिए इस्तेमाल की जाती थीं।
पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
गिरफ्तार आरोपियों ने नेहा पाठक और धर्मेन्द्र मानिकपुरी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस की अपील
राजनांदगांव पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो या व्हाट्सएप पर मिलने वाले विवाह प्रस्तावों से पहले उसकी सत्यता जांच लें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत नजदीकी पुलिस थाना में जानकारी दें।
राजनांदगांव पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है, और आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।
यह खबरें भी पढ़े...
बिलासपुर-राजनांदगांव कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
राजनांदगांव में सर्राफा कारोबारी के ठिकानों पर EOW-ACB की रेड, तलाशी जारी
मैरिज ब्यूरो चलाने वाली ने पति की करवा दी शादी