भगवान राम के ननिहाल में जुआ और नशे का साया

Krishna Kumar Sikander | May 28, 2025, 13:34 IST
Gambling and intoxication prevail in Lord Rama's maternal home the sootr
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निकट भगवान राम के ननिहाल कौशिल्याधाम चंदखुरी नगर पंचायत असामाजिक गतिविधियों की चपेट में है। अवैध शराब, गांजा, नशीली गोलियों की बिक्री और जुए जैसी गतिविधियां क्षेत्र में खुलेआम चल रही हैं, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निकट भगवान राम के ननिहाल कौशिल्याधाम चंदखुरी नगर पंचायत असामाजिक गतिविधियों की चपेट में है। अवैध शराब, गांजा, नशीली गोलियों की बिक्री और जुए जैसी गतिविधियां क्षेत्र में खुलेआम चल रही हैं, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई का इन असामाजिक तत्वों पर कोई असर नहीं पड़ रहा, जो ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के लिए चुनौती बन गए हैं।



ये खबर भी पढ़ें... मेकाहारा अस्पताल का गार्ड रूम बना शराबखोरी का अड्डा



कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतीक बैस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह को ज्ञापन सौंपकर इन गतिविधियों पर स्थायी रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन की एक प्रति पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा को भी दी गई। ज्ञापन में बताया गया कि चंदखुरी, मुनगेसर और मुनगी गांवों के कुछ हिस्सों के साथ-साथ पुलिस अकादमी चंदखुरी फार्म भी नगर पंचायत के अंतर्गत आता है।



ये खबर भी पढ़ें... बस्तर नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से बाहर, LWE फंड पर रोक



असामाजिक गतिविधियों के चलते तनाव

चंदखुरी में माता कौशल्या और भगवान राम का मंदिर होने के कारण रोजाना श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, और चंदखुरी फार्म आसपास के 70-80 गांवों का प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है। इन असामाजिक गतिविधियों के चलते क्षेत्र में अशांति और तनाव का माहौल है। प्रतिनिधिमंडल ने हर 15 दिन में सीएसपी स्तर की बैठक कर स्थिति की समीक्षा करने और अधिकारियों से समय-समय पर क्षेत्र का दौरा कर वास्तविक स्थिति का जायजा लेने का आग्रह किया है।



ये खबर भी पढ़ें... 72 घंटे में ही ठीक हो गया छत्तीसगढ़ का पहला कोरोना संक्रमित मरीज



प्रशासन से ठोस कार्रवाई की उम्मीद

किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा भी इस मुहिम में सक्रिय हैं। उन्होंने हाल ही में टेकारी में आयोजित समाधान शिविर में भानसोज के शराबभट्ठी विरोधी आंदोलन में शामिल गांवों के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जिला प्रशासन और पुलिस को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में भी चंदखुरी क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी गई थी। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि प्रशासन से ठोस कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि भगवान राम के ननिहाल की पवित्रता और शांति बरकरार रहे।



ये खबर भी पढ़ें... 5-6 दिनों तक होगी जोरदार बारिश... मौसम विभाग का अलर्ट जारी





gambling | alcohol intoxication | maternal home of Lord Ram | Raipur | राम भगवान का ननिहाल | जुआ



Tags:
  • भगवान राम
  • Raipur
  • रायपुर
  • gambling
  • जुआ
  • alcohol intoxication
  • राम भगवान का ननिहाल
  • maternal home of Lord Ram