गरियाबंद में ओडिशा का हीरा तस्कर गिरफ्तार, 63 लाख 50 हजार के 34 नग बिना तराशे हीरे बरामद
NEWS IN SHORT
- गरियाबंद में 63 लाख के हीरे जब्त
- 34 बेशकीमती हीरों के साथ तस्कर अरेस्ट
- ओडिशा का हीरा तस्कर गरियाबंद में धराया
- 127 कैरेट के कच्चे हीरों की बड़ी खेप पकड़ी
- पुलिस ने नाकाम की हीरों की अवैध तस्करी
NEWS IN DETAIL
Gariyaband : छत्तीसगढ़ केगरियाबंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो 34 नग बिना तराशे हुए हीरे लेकर अवैध रूप से शहर में पहुंचा था। ये हीरे ओडिशा से तस्करी कर लाए गए थे और पुलिस ने इन्हें जप्त कर लिया। जप्त किए गए हीरों की कीमत करीब 63 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।
गिरफ्तारी का तरीका
पुलिस और स्पेशल टीम को सूचना मिली कि एक तस्कर गरियाबंद में हीरों के खरीदार की तलाश में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 34 नग बिना तराशे हुए हीरे बरामद किए गए। ये हीरे 127 कैरेट के थे और माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने भी इनकी जाँच की है, जिनके अनुसार ये बहुमूल्य हीरे हैं।
आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी का नाम बंशी शेट्टी है, जो ओडिशा के कालाहांडी जिले का निवासी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बॉर्डर पार कर गरियाबंद पहुंचा था और यहां पर वह इन हीरों को बेचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हीरे कहां से आए और क्या इसके पीछे कोई बड़े तस्करी नेटवर्क का हाथ तो नहीं है।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तस्करी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा, बेशकीमती हीरों का लैब में परीक्षण कराया जाएगा ताकि उनकी वास्तविकता का पता चल सके। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।
ये खबरें भी पढ़े...
गांजा तस्करी में लड़कियों का इस्तेमाल, नशे के सौदागरों ने बनाया नया ट्रेंड, ओडिशा से हो रही सप्लाई
गोमांस तस्करी मामला: असलम कुरैशी फिर गिरफ्तार, अब रासुका लगाने की तैयारी
हाईप्रोफाइल सुंदरी नव्या मलिक का नाम ड्रग तस्करों की लिस्ट से गायब, विधानसभा में गूंजा मामला
छात्रों के लिए मुसीबत बने बड़े बाल, स्कूल में परीक्षा देने से रोका, छिड़ गई तीखी बहस