मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट... 4 से 5 दिन तक जमकर बरसेंगे बादल

Kanak Durga Jha | Apr 30, 2025, 11:07 IST
heavy rain alert issued for 4 or 5 days
Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 4 से 5 दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

छत्तीसगढ़ में अगले 4 से 5 दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं मौसम विभाग ने आज रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवा चलेगी, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मंगलवार को रायगढ़, बस्तर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, वहीं अंबिकापुर में बारिश के साथ ओले भी गिरे।



ये खबर भी पढ़िए...IIM की पढ़ाई अब फ्री में... साथ ही हर महीने 50,000 रुपए देगी साय सरकार



ट्रफ के कारण मौसम बदला

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ के कारण मौसम बदला हुआ है। जिसके कारण गर्मी से राहत है। कई जिलों में दिन का तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है।



ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के खात्मे के लिए आईबी की एंट्री.... सरकार का बड़ा एक्शन





मंगलवार को 39.4 डिग्री के साथ दुर्ग सबसे गर्म रहा। यहां मंगलवार को सुबह मौसम साफ रहा। लेकिन 4 बजे के बाद तेज हवा के साथ मौसम बदल गया। रात में भी ठंडी हवा चलती रही। मंगलवार को रायपुर में दिन का पारा 38.5 डिग्री रहा जो सामान्य से करीब 2 .6 डिग्री कम था। वहीं रात का पारा 22.8 डिग्री रहा।



ये खबर भी पढ़िए...राजभवन से राज्यपाल के लेटरहेड चुराने वाला महामंडलेश्वर गिरफ्तार



बिलासपुर में 5 डिग्री लुढ़का पारा

यहां मंगलवार को दिन का पारा सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा। वहीं गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा जो औसत से 4.2 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रहा जो औसत से 4.8 डिग्री कम रहा।





ये खबर भी पढ़िए...क्रिश्चियन फोरम प्रवक्ता की करतूत, 15 मृतकों को बताया मुस्लिम...हंगामा



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ के किन-किन संभागों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है?
    मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
  2. छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव का मुख्य कारण क्या बताया गया है?
    मौसम में बदलाव का मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ बताया गया है।
  3. मंगलवार को छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म शहर कौन-सा रहा और वहाँ अधिकतम तापमान कितना दर्ज किया गया?
    मंगलवार को दुर्ग छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म शहर रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Weather update | CG Today Weather Update | CG Weather Update | Chhattisgarh weather update | Chhattisgarh weather update today | imd weather update | Weather Updates | Weather Update Today | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी | मौसम विभाग का अलर्ट | मौसम विभाग की चेतावनी



Tags:
  • मौसम विभाग
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • मौसम विभाग का अलर्ट
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • मौसम विभाग की चेतावनी
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update