जिम्बाब्वे महिला टीम का पहला भारत दौरा, रायपुर में खेली जाएगी धमाकेदार टी-20 सीरीज

Umeshwari Baghel | May 08, 2026, 16:14 IST
india-women-vs-zimbabwe-women-t20-odi-series-raipur-schedule-2026
रायपुर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच अक्टूबर महीने में एक अहम बाइलेटरल सीरीज खेले जाने जा रही है। इस सीरीज में कुल 6 मैच होंगे जिनमें 3 वनडे और 3 टी-20 मुकाबले शामिल हैं।

NEWS IN SHORT

  • भारत और जिम्बाब्वे के बीच अक्टूबर में 6 मैचों की बाइलेटरल सीरीज
  • रायपुर में पहली बार महिला क्रिकेट इंटरनेशनल मुकाबला
  • 16 अक्टूबर से शुरू होगी भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज
  • 2027 महिला टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अहम बाइलेटरल सीरीज
  • बड़ौदा में होगा वनडे सीरीज का आयोजन, 23 अक्टूबर से शुरुआत

NEWS IN DETAIL

Raipur : भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच अक्टूबर महीने में एक अहम बाइलेटरल सीरीज होने जा रही है। इस सीरीज में कुल 6 मैच होंगे, जिनमें 3 वनडे और 3 टी-20 मुकाबले शामिल हैं। जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम का यह भारत का पहला दौरा होगा।



रायपुर में होगा ऐतिहासिक मुकाबला

इस सीरीज के तहत तीन टी-20 मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा, क्योंकि यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम रायपुर में इंटरनेशनल मुकाबला खेलेगी। अब तक दोनों टीमों के बीच मुकाबले केवल आईसीसी टूर्नामेंट्स या क्वालिफायर तक सीमित थे। इस सीरीज के बाद, दोनों टीमें बाइलेटरल सीरीज में आमने-सामने होंगी।



टी-20 सीरीज की तारीखें

पहला टी20 मैच: 16 अक्टूबर, रायपुर


दूसरा टी20 मैच: 18 अक्टूबर, रायपुर


तीसरा टी20 मैच: 20 अक्टूबर, रायपुर



वनडे सीरीज की तारीखें

पहला वनडे मैच: 23 अक्टूबर, बड़ौदा


दूसरा वनडे मैच: 25 अक्टूबर, बड़ौदा


तीसरा वनडे मैच: 28 अक्टूबर, बड़ौदा



महत्वपूर्ण सीरीज

इस सीरीज का महत्व और बढ़ जाता है क्योंकि आने वाले समय में महिला क्रिकेट के अहम टूर्नामेंट्स होंगे, जिसमें 2027 में श्रीलंका में होने वाली महिला टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। बीसीसीआई ने इस सीरीज का आयोजन अधिक मैच प्रैक्टिस के लिए किया है, ताकि खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट्स के लिए बेहतर तैयार किया जा सके।



278


नई उम्मीदें

यह पहली बार होगा जब भारतीय महिला टीम और जिम्बाब्वे महिला टीम बाइलेटरल सीरीज खेलेंगी, जिससे दोनों टीमों के बीच मुकाबले की एक नई शुरुआत होगी। दोनों देशों के पुरुष क्रिकेट में लंबे समय से मुकाबले होते रहे हैं, लेकिन महिला क्रिकेट में यह एक नया अध्याय होगा।



यह खबरें भी पढ़े...

CWG: भारतीय महिला टीम को हॉकी में 16 साल बाद ऐतिहासिक मेडल, ड्रेसिंग रूम में झूमकर नाचीं- सुनो गौर से दुनिया वालो...



कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार महिला क्रिकेट को किया शामिल, भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान,इनको सौंपी टीम की कप्तानी



टी20 विश्व कप 2026: जिम्बाब्वे टीम को भारत ने 72 रन से हराया, सेमीफाइनल के करीब



रायपुर में होंगे महिला ODI विश्वकप के दो मैच, शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होगी मेजबानी



Tags:
  • शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम
  • भारतीय महिला टीम
  • जिम्बाब्वे टीम
  • टी-20 सीरीज
  • महिला क्रिकेट टीम