रायपुर में बनेगा भारत का प्रमुख AI सेंटर... 600 करोड़ होंगे खर्च

Kanak Durga Jha | May 26, 2025, 14:56 IST
Indias major AI center Raipur 600 crores spent
टेक्नोलॉजी कंपनी ESDS Software Solution Ltd छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में AI आधारित डेटा सेंटर खोलेगी। इसके लिए कंपनी 600 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

छत्तीसगढ़ जल्द ही देश के डिजिटल मानचित्र पर एक बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। टेक्नोलॉजी कंपनी ESDS Software Solution Ltd ने रायपुर में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए 600 रूपए करोड़ से अधिक के निवेश का प्रस्ताव पेश किया है। यह ऐलान नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में उस समय हुआ जब ESDS के चेयरमैन पीयूष सोमानी और उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि यह सेंटर सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के डिजिटल भविष्य को नई दिशा देगा।



ये खबर भी पढ़िए...नाबालिगों के नाम पर करोड़ों का खेल... रायपुर भूमि घोटाले का खुलासा



अब डिजिटल होगा रायपुर


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा डिजिटल इंडिया की भावना को छत्तीसगढ़ में धरातल पर उतारने के लिए यह निवेश मील का पत्थर साबित होगा। सरकार इस परियोजना को साकार करने में हरसंभव सहायता देगी। यह प्रस्ताव AI, क्लाउड टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल स्टोरेज के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



ये खबर भी पढ़िए...Monsoon 2025 : जोरदार बारिश के साथ मानसून की एंट्री... येलो अलर्ट जारी




रोजगार और टेक्नोलॉजी हब बनने की दिशा में बढ़ेगा राज्य

ESDS की यह पहल राज्य को टेक्नोलॉजी हब बनाने के साथ-साथ हजारों युवाओं के लिए उच्च स्तरीय रोजगार के अवसर भी लेकर आएगी। इससे छत्तीसगढ़ का IT इकोसिस्टम और अधिक मजबूत होगा और राज्य डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर होगा। ये रहे मौजूदइस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की इनवेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन भी उपस्थित रहीं।



ये खबर भी पढ़िए...केमिकल प्रोडक्शन में अब धांधली... एक ही पते पर कई फैक्ट्रियां



FAQ

  1. रायपुर में किस कंपनी द्वारा डेटा सेंटर स्थापित किया जा रहा है और इसके लिए कितना निवेश प्रस्तावित है?
    रायपुर में ESDS Software Solution Ltd द्वारा अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डेटा सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए 600 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है।
  2. इस डेटा सेंटर से छत्तीसगढ़ को क्या लाभ होंगे?
    यह डेटा सेंटर छत्तीसगढ़ को डिजिटल इंडिया के तहत अग्रणी राज्य बनाने में मदद करेगा। इससे राज्य में AI, क्लाउड टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल स्टोरेज के क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। साथ ही रायपुर डिजिटल रूप से सक्षम शहर बनेगा।
  3. ESDS की इस पहल से राज्य के युवाओं को किस प्रकार के अवसर मिलेंगे?
    ESDS की इस पहल से छत्तीसगढ़ में हजारों युवाओं को उच्च स्तरीय रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इससे राज्य का IT इकोसिस्टम सशक्त होगा और छत्तीसगढ़ एक टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित होगा।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 4 नए मेडिकल कॉलेज... 200 सीटें बढ़ेंगी



AI सेंटर ऑफ इंटेलिजेंस का हब | CG News | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • रायपुर
  • AI
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • AI सेंटर ऑफ इंटेलिजेंस का हब
  • cg news today