रायपुर में आईपीएल मैच देखने से पहले जान लें प्रशासन की नई गाइडलाइन, वरना बाहर से ही लौटना होगा
NEWS IN SHORT
- रायपुर में आईपीएल मैचों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
- स्टेडियम में प्रवेश पर बहुत सारी चीजे प्रतिबंधित
- सुरक्षा जांच के लिए दर्शकों से समय से पहले स्टेडियम पहुंचने की अपील
- आईपीएल मैचों के दौरान खास ट्रैफिक प्लान लागू होगा
- स्टेडियम के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
NEWS IN DETAIL
Raipur। IPL 2026 :राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मैचों के आयोजन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई है। आगामी 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा, जबकि 13 मई को बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। इन मैचों को लेकर शहर में भारी उत्साह देखा जा रहा है, और बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद है।
स्टेडियम में प्रवेश पर ये वस्तुएं रहेंगी प्रतिबंधित
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्टेडियम में कई वस्तुओं के लाने पर प्रतिबंध लगाया है। इनमें शराब, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, माचिस, लाइटर, और ज्वलनशील पदार्थ शामिल हैं। इसके अलावा, बोतलें, टिफिन, कांच के कंटेनर, और बाहरी खाद्य सामग्री भी अंदर नहीं लाई जा सकेंगी।
सुरक्षा कारणों से चाकू, कटार, तलवार, कैंची, पटाखे, आग्नेयास्त्र और अन्य खतरनाक सामान भी प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इसके अलावा, कुर्सी, स्टूल, छाता, स्केट बोर्ड, हॉकी स्टिक, झंडे की लकड़ी, वाद्य यंत्र और लाउड हेलर जैसे सामान भी स्टेडियम में लाने की अनुमति नहीं होगी।
दर्शकों को लैपटॉप, हैंडीकैम, लेजर लाइट, फ्लैश लाइट, परफ्यूम स्प्रे, सिरिंज, पेन-पेंसिल, खिलौना गेंद, सीटी, हॉर्न, रेडियो, प्रचार सामग्री और सिक्के लाने से भी रोका गया है। इसके साथ ही हैंड बैग, सूटकेस, बड़े लेडीज बैग और बैकपैक पर भी प्रतिबंध रहेगा।
समय से पहले स्टेडियम पहुंचने की सलाह
प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम पहुंच जाएं ताकि सुरक्षा जांच में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। सभी प्रवेश द्वारों पर सघन जांच की जाएगी, और केवल वैध टिकट और पहचान पत्र वाले दर्शकों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।
यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान
डीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया कि मैच के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। (Guidelines) स्टेडियम के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और पार्किंग के लिए अलग-अलग जोन निर्धारित किए गए हैं।
आईपीएल मैचों को लेकर शहर में क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना जताई जा रही है।
यह खबरें भी पढ़े...
RCB vs MI : रायपुर में 13 मई को होने वाले IPL मैच की टिकटें आज से मिलेंगी, यहाँ से करें बुकिंग
रायपुर में होंगे महिला ODI विश्वकप के दो मैच, शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होगी मेजबानी
ऑपरेशन तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस को गायब लोग मिले, एक महीने में 4056 गुमशुदा को ढूंढा
रायपुर में आईपीएल ; RCB vs MI मैच के लिए मची लूट, टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग शुरू