कार में मिला CGMSC SDO का शव, सुबह घूमने वालों ने देखा तो फैली सनसनी

Anjali Dwivedi | Feb 14, 2026, 16:55 IST
jagdalpur-stadium-car-cgmsc-sdo-body-found
जगदलपुर के इंदिरा स्टेडियम के पास CG-MSC के SDO शोभाराम देवहारी की लाश कार में मिली। पुलिस को कार से शराब की बोतल मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

News In Short

  • CGMSC में पदस्थ 43 वर्षीय SDO शोभाराम देवहारी, जो मूलतः बालोद के निवासी थे।
  • शनिवार, 14 फरवरी की सुबह इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम के पास खड़ी कार में मिला शव।
  • कार की तलाशी के दौरान अंदर से शराब की बोतल और खाने-पीने का सामान (चखना) बरामद।
  • मृतक के शरीर पर चोट का कोई बाहरी निशान नहीं पाया गया है।
  • बोधघाट पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

News In Detail

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा स्टेडियम के पास शनिवार, 14 फरवरी की सुबह कार में CG-MSC (सीजी मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन) के SDO की संदिग्ध लाश मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान 43 वर्षीय शोभाराम देवहारी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।



मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा मंजर

जानकारी के मुताबिक, शोभाराम देवहारी मूल रूप से बालोद जिले के रहने वाले थे। वर्तमान में वह जगदलपुर के कुशवाहा भवन माड़िया चौक के पास रह रहे थे। शनिवार (14 फरवरी) की सुबह जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले, तब उनकी नजर स्टेडियम के पास खड़ी एक कार पर पड़ी। कार के अंदर ड्राइविंग सीट पर शोभाराम बेसुध पड़े थे। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बोधघाट पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार का लॉक खोला और शव को बाहर निकाला।



कार के अंदर मिली शराब की बोतल और चखना

पुलिस की शुरुआती जांच में कार की तलाशी लेने पर अंदर से शराब की बोतल और चखना बरामद हुआ है। पुलिस का अनुमान है कि शोभाराम ने शुक्रवार, 13 फरवरी की रात को कार में बैठकर शराब पी थी। हालांकि, शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मौत का कारण अभी भी रहस्य बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि मौत की वजह हार्ट अटैक भी हो सकती है, लेकिन पुलिस अभी किसी भी नतीजे पर पहुंचने से बच रही है।



पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस अधिकारी के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा सके।



ये खबरें भी पढ़ें...



पुलवामा हमले की बरसी पर छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, 4 जवानों की मौत, कार काटकर निकाले शव



CG के 36% ट्रैफिक जवानों के फेफड़ों में संक्रमण, 5 गुना तक जहरीली हुई हवा



कोंडागांव में सरकारी मक्का प्लांट पर हमला, दफ्तर-गाड़ियों में तोड़फोड़



दंतेवाड़ा में 500 के नकली नोटों का जाल, ऐसे करें असली नोट की पहचान



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • पोस्टमार्टम
  • जगदलपुर
  • CGMSC
  • सीजी मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन