बीजेपी नेत्री विजयलक्ष्मी तिवारी पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

Umeshwari Baghel | Aug 09, 2026, 14:55 IST
BJP नेत्री पर मारपीट का आरोप
कवर्धा में पारिवारिक विवाद को लेकर BJP महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी समेत तीन लोगों पर मारपीट और धमकी का आरोप लगा है। पुलिस ने BNS की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। तिवारी ने आरोपों को गलत बताया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • BJP महिला नेता पर मारपीट का केस दर्ज
  • आधी रात घर पहुंचने के बाद खड़ा हुआ विवाद
  • बुजुर्ग दंपती से मारपीट का आरोप
  • परिवारिक विवाद पहुंचा थाने तक
  • विजयलक्ष्मी तिवारी समेत तीन पर FIR

Kawardha। कवर्धाशहर में पारिवारिक विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। एक परिवार ने भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी समेत तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विजयलक्ष्मी तिवारी, उनके बेटे वासु तिवारी और विक्की दुबे के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता रवि कुमार शुक्ला ने आवेदन देकर आरोप लगाया कि 5 अगस्त की रात करीब 10 बजे विजयलक्ष्मी तिवारी, वासु तिवारी और विक्की दुबे उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान बातचीत के बीच विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।



बुजुर्ग पिता से मारपीट का आरोप

रवि शुक्ला ने पुलिस को बताया कि विवाद के दौरान आरोपियों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके 70 वर्षीय पिता, जो पहले से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, उनके साथ भी मारपीट की गई।



शिकायत में यह भी कहा गया कि पिता को घर से बाहर खींचकर ले जाया गया और उनके साथ गली में मारपीट की गई। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां गंगोत्री शुक्ला के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। परिवार ने दावा किया कि इस घटना में उनकी मां के हाथ में गंभीर चोट आई है।



बेटे ने भी लगाए गंभीर आरोप

शिकायतकर्ता रवि शुक्ला ने आरोप लगाया कि उनके साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि उन्हें पकड़कर घसीटा गया और पत्थर व नाली में पटकने का आरोप लगाया। उन्होंने सिर, आंख और पैर में चोट लगने की बात पुलिस को बताई है।



रवि शुक्ला का आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल ले जाते समय भी विक्की दुबे ने दोबारा विवाद करने की कोशिश की। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों को इसका गवाह बताया है।



पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस

पुलिस ने शिकायत के आधार पर विजयलक्ष्मी तिवारी, वासु तिवारी और विक्की दुबे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।



पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



विजयलक्ष्मी तिवारी ने आरोपों को बताया गलत

वहीं, BJP नेत्री विजयलक्ष्मी तिवारी ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि यह पूरा मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है और उनकी राजनीतिक छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।



उन्होंने दावा किया कि वह अपनी बेटी की परेशानी को लेकर बातचीत करने गई थीं। उनकी बेटी को ससुराल में परेशान किए जाने की जानकारी मिलने के बाद वह वहां पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की और जांच में पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।



IMP FACTS

कवर्धा में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी समेत 3 लोगों पर FIR दर्ज।



शिकायतकर्ता: रवि कुमार शुक्ला।



घटना: 5 अगस्त की रात करीब 10 बजे घर में विवाद।



आरोप: घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप।



आरोपियों के नाम: विजयलक्ष्मी तिवारी, वासु तिवारी और विक्की दुबे।



शिकायत में 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता और परिवार के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया।



पुलिस ने BNS की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया।



विजयलक्ष्मी तिवारी ने आरोपों को गलत बताते हुए इसे पारिवारिक विवाद बताया है



FAQ

  1. विजयलक्ष्मी तिवारी पर FIR क्यों दर्ज हुई?
    उन पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
  2. FIR में किन लोगों को आरोपी बनाया गया है?
    FIR में विजयलक्ष्मी तिवारी, वासु तिवारी और विक्की दुबे के नाम शामिल हैं।
  3. विजयलक्ष्मी तिवारी का इस मामले पर क्या कहना है?
    उन्होंने आरोपों को गलत बताया है और इसे पारिवारिक विवाद बताते हुए जांच में सच्चाई सामने आने की बात कही है।


यह खबरें भी पढ़े....

BJP नेत्री Pragya Thakur की लड़कियों के माता पिता को नई सलाह ! क्या ऐसे बनेगी बात ?



BJP Mahila Morcha अध्यक्ष के बेटे ने दो युवकों पर तानी पिस्टल!, देखें वीडियो



बिलासपुर में बुर्का पहनकर घर में घुसे बदमाश, दंपती से मारपीट कर जेवर लूटे



IPC अब भारतीय न्याय संहिता, एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए क्रिमिनल लॉ



Tags:
  • भारतीय न्याय संहिता
  • BJP Mahila Morcha
  • मारपीट
  • कवर्धा
  • BJP नेत्री विजयलक्ष्मी तिवारी