कैंसर से जंग, गरीबी से हार; बीमार पत्नी को लादकर मदद के लिए दर-दर भटक रहा मजबूर पति

Umeshwari Baghel | Apr 23, 2026, 22:40 IST
kawardha-man-carries-cancer-patient-wife-on-bike-stretcher-seeks-help
कवर्धा के समलू मरकाम ने अपनी बीमार पत्नी को मोटरसाइकिल पर सैकड़ों किलोमीटर दूर कलेक्ट्रेट तक लाया। पत्नी को थायराइड कैंसर है, लेकिन इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। समलू ने कई जगह मदद मांगी, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली।

NEWS IN SHORT

  • पत्नी के इलाज के लिए बाइक पर सैकड़ों किलोमीटर का सफर किया
  • समलू की पत्नी को थायराइड कैंसर हैं और इलाज के लिए पैसों की कमी
  • कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन कलेक्टर से नहीं मिली कोई मदद
  • समलू के पास दवाइयों के लिए भी पैसे नहीं हैं
  • नागपुर में इलाज के लिए पैसो की जरूरत

NEWS IN DETAIL

Kawardha। Chhattisgarh News : आजकल पति-पत्नी के विवादों की खबरें तो अक्सर सुनने को मिलती हैं, जो दिल को झकझोर देती हैं, लेकिन कवर्धा जिले के एक शख्स ने रिश्तों को निभाने की एक अनोखी मिसाल पेश की है।



समलू मरकाम की पत्नी को है थायराइड कैंसर

कवर्धा जिले के ग्राम नगवाही के रहने वाले समलू मरकाम अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए मोटरसाइकिल को स्ट्रेचर बना कर सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर कलेक्ट्रेट पहुंचा।



cancer patients :समलू की पत्नी को थायराइड कैंसर है और वह इस समय गंभीर हालत में हैं। समलू ने बताया, मैंने रायपुर समेत कई अस्पतालों में अपनी पत्नी का इलाज करवाया, लेकिन पैसों की कमी के कारण मुझे हर जगह भटकना पड़ा।



कलेक्ट्रेट में भी मदद न मिल सकी

समलू अपनी पत्नी को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, लेकिन वहाँ भी उन्हें कलेक्टर से मिलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद वो उदास होकर अपनी पत्नी को लेकर वापस लौट गया।



दवाइयों के लिए भी नहीं हैं पैसे

(लोक स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़) समलू ने बताया, मेरे पास अपनी पत्नी के इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। मैंने कई मंत्री और एनजीओ से मदद मांगी, लेकिन ज्यादा सहायता नहीं मिल पाई। मेरी पत्नी की हालत बहुत खराब है और मुझे दवाइयों के लिए भी पैसे नहीं मिल रहे।



इलाज के लिए पैसो की जरूरत

समलू ने कहा कि डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी पत्नी का ऑपरेशन नागपुर में हो सकता है, लेकिन इसके लिए पैसो की जरूरत है। समलू की गुजारिश है कि कोई उनकी मदद करे, ताकि वह अपनी पत्नी का इलाज करा सकें।



मदद की दरकार

समलू ने कहा, मैं अपनी पत्नी को इस हालत में नहीं देख सकता हूं। मुझे मदद की बहुत जरूरत है। शासन-प्रशासन अगर मुझे मदद मुहैया करवा सके, तो मैं अपनी पत्नी का इलाज नागपुर में करा सकूंगा।



यह खबरें भी पढ़े...

डेढ़ लाख रुपए में कैंसर की नकली दवा, एंटीफंगल मिलाकर अस्पताल से होती थी सप्लाई



AIIMS Research: अब नैनो तकनीक से होगा ब्रेस्ट और लिवर कैंसर का सटीक इलाज



बेटियों के स्वास्थ्य पर बड़ी पहल, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगेगी फ्री वैक्सीन



एमपी में कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 4 शहरों में लगेंगी लीनियर एक्सीलेरेटर मशीनें





Tags:
  • Chhattisgarh News
  • कलेक्ट्रेट
  • कैंसर
  • कवर्धा
  • cancer patients
  • लोक स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़