6 साल की बच्ची को किडनैप कर रेप की कोशिश... जंगल में छोड़कर भागा

Kanak Durga Jha | Jun 02, 2025, 14:06 IST
Kidnapped 6 year old girl tried rape her left her jungle ran away
छत्तीसगढ़ के MCB जिले में रविवार शाम को 6 साल की बच्ची को किडनैप कर रेप की कोशिश की गई है। युवक उसे अपने साथ ले गया, फिर जाकर जंगल किनारे छोड़कर भाग गया।

छत्तीसगढ़ के MCB जिले में रविवार शाम को 6 साल की बच्ची को किडनैप कर रेप की कोशिश की गई है। युवक उसे अपने साथ ले गया, फिर जाकर जंगल किनारे छोड़कर भाग गया। जिसे करीब 7 घंटे बाद बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। अपहरण का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।



ये खबर भी पढ़िए...महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ कॉरिडोर सील… छोटी-छोटी टुकड़ियों में छिपे नक्सली



जानकारी के मुताबिक, घटना मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव की है। रविवार शाम घर के बाहर बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ मैदान में खेल रही थी। इसी दौरान बलरामपुर जिले के चांदो निवासी जनक राजा (30) साइकिल से वहां पहुंचा। समोसा खिलाने का लालच देकर अपने कंधे पर बैठाकर ले गया।



ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट... आज भी होगी भयंकर बारिश



वारदात CCTV में कैद

जब परिजनों को बच्ची नहीं मिली, तो पुलिस से शिकायत की गई है। घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की गई, तो पता चला कि एक साइकिल सवार युवक बच्ची को ले जाते दिख रहा है। उसने साइकिल घटना स्थल पर ही छोड़ दिया था।



ये खबर भी पढ़िए...सरगुजा में बड़ा हादसा... प्रेग्नेंट महिला समेत 3 की मौत, मचा हड़कंप



शिनाख्त के बाद बच्ची बरामद

SP चंद्र मोहन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी के आधार पर बच्ची की तलाश में जुटी। पुलिस की टीम मनेंद्रगढ़ कलेक्टोरेट के पीछे वाले रास्ते में जब पहुंची, तो करीब 7 घंटे बाद जंगल किनारे पेड़ के नीचे बच्ची सोती हुई मिली। वहीं, आरोपी युवक भी उसी जगह से पकड़ा गया।



युवक ने बच्ची से की रेप की कोशिश

बताया जा रहा है कि, बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जनक राजा के खिलाफ रेप, अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी मनेंद्रगढ़ इलाके में रहकर किसी दुकान में काम करता है।



ये खबर भी पढ़िए...महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ कॉरिडोर सील… छोटी-छोटी टुकड़ियों में छिपे नक्सली



crime news | cg crime news | Crime news The sootr | crime news today | rape | rape case | cg rape case | chhattisagrh rape case | chhattisgarh rape case



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • rape case
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • rape
  • रेप
  • cg crime news
  • crime news today
  • chhattisgarh rape case
  • cg rape case
  • chhattisagrh rape case