Korba News : कोरबा में जूते- चप्पल से हुआ बारातियों का स्वागत, विग लगाकर शादी करने पहुंचा था दुल्हा

Pratibha ranaa | Apr 25, 2024, 08:48 IST
L
आमतौर पर बारातियों का स्वागत फूलमाला और गाजे-बाजे के साथ किया जाता है। लेकिन कोरबा में एक दूल्हे का स्वागत जूतों की माला से किया गया। पहले घरातियों ने दूल्हे को चप्पल से पीटा और फिर सिर पर चप्पल रख दी....

RAIPUR. कोरबा में एक दूल्हे का स्वागत जूते-चप्पल के साथ किया गया। युवती के घर वालों ने दूल्हे राजा का स्वागत बारातियों के सामने पीट कर किया ( Korba News ) । दूल्हे का जूतों की माला से स्वागत और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



जूते-चप्पल से हुआ बारातियों का स्वागत


दरअसल जांजगीर-चांपा जिले के गांव पिसोड में रहने वाले दादूराम की शादी कोरबा पुरानी बस्ती में रहने वाली एक लड़की से तय हुई थी। शादी की पूरी तैयारियां हो गई थी। लेकिन शादी के एक दिन पहले दादूराम की गुजरात में रहने वाली गर्लफ्रेंड ने लड़की के घरवालों को कुछ फोटो- वीडियो भेजें और अपने अफेयर के बारे में उन्हें जानकारी दी। गर्लफ्रेंड ने लड़की वालों के व्हाट्सऐप पर शादी के फोटो-वीडियो भी भेजे और बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है। शादी पूरी होने से पहले ही लड़की वालों की दूल्हे की असलियत का पता चल गई, लेकिन वह चुप रहे।



ये खबर भी पढ़िए...Mpbse Result : किसी की मां ने कपड़े सिलकर पढ़ाई कराई, तो किसी के पिता ने मजदूरी, देखें 12वीं बोर्ड टॉपर्स के संघर्ष की कहानी



पहले से शादीशुदा था दुल्हा


लड़की वालों ने लड़के को सबक सिखाने का फैसला लिया और फिर प्लान बनाया। शादी वाले दिन दादू राम अपने परिवार और दोस्तों के साथ कोरबा बारात लेकर पहुंचा। दादू जैसे ही दुल्हन के घर पहुंचा, वहां मौजूद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। बताया जा रहा है कि दूल्हे दादू राम ने लड़की वालों को बताया था कि वह असिस्टेंट मैनेजर है, लेकिन इस बात का भी खुलासा हुआ कि वह होटल में वेटर है और वहां उसका संबंध किसी और लड़की से भी है।



विग लगाकर आया था दुल्हा


शादी में दूल्हा दादू राम नकली बाल लगाकर आया था। इस बात का खुलासा भी शादी के दौरान हुआ। जब उसकी पिटाई की तो उसके नकली बाल निकल गए।



Tags:
  • Korba News