Mpbse Result : किसी की मां ने कपड़े सिलकर पढ़ाई कराई तो किसी के पिता ने मजदूरी, देखें 12वीं बोर्ड टॉपर्स के संघर्ष की कहानी

Pratibha ranaa | Apr 25, 2024, 07:47 IST
Share
्म
्म

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इन परीक्षाओं में टॉप करने वाले परीक्षार्थी संघर्षों के बावजूद सफलता के शिखर तक पहुंचे हैं।

BHOPAL. दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो हर हाल में कामयाबी हासिल की जा सकती है। ऐसे ही कुछ कर दिखाया ग्वालियर में सब्जी बेचने वाले और ऑटो चलाने वालों की बेटियों ने... एमपी की बेटियों ने एमपी बोर्ड परीक्षा ( MP Board Result ) की मेरिट में आकर इसे साबित कर दिया है। इस सफलता के कारण माता- पिता का सीना फक्र से चौड़ा हो गया है। ग्वालियर में सड़को पर सब्जी बेचने से लेकर रिक्शा चलाने वाले की बेटियों ने टॉप किया है ( MP Board 10th Topper Story )।

आइए जानते है मध्य प्रदेश बोर्ड में टॉप ( MP Board ) करने वाले कुछ स्टूडेंट्स की संघर्ष भरी कहानी

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इन परीक्षाओं में टॉप करने वाले परीक्षार्थी संघर्षों के बावजूद सफलता के शिखर तक पहुंचे हैं।

बात करते है 12वीं के टॉपर स्टूडेंट्स की...

ऑटो वाले की बेटी मेरिट में

ग्वालियर के बड़ागांव खुरैरी की रहने वाली श्रुति गौतम ने वो कर दिखाया है, जो हर किसी के लिए सीख है कि मेहनत करके सफलता का मुकाम हासिल किया जा सकता है। आर्ट स्ट्रीम में 96 प्रतिशत नंबर हासिल किए है। श्रुति के पिता सुनील गौतम पेशे से ऑटो ड्राइवर हैं। जबकि मां प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं।

ये खबर भी पढ़िए...JEE Mains Result 2024: जेईई मेन्स में टूटा पांच साल का रिकॉर्ड, देखें 100 पर्सेंटाइल स्कोर करने वाले कौन

ड्राइवर की बेटी ने भी किया कमाल

वहीं जबलपुर की जाह्नवी पटेल ने 12वीं के मैथ्स स्ट्रीम में 97.6 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं। उन्हें प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। उनके पिता रमाकांत पटेल पेशे से ड्राइवर हैं और साथ में इलेक्ट्रीशियन का भी काम करते है। जबकि मां पारुल दवा दुकान में काम करती हैं। बताया जाता है कि रमाकांत के पास कई बार अपनी बेटी की फीस भरने के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। उन्होंने किसी भी कीमत पर बेटी की पढ़ाई नहीं रुकने दी। कई बार उन्होंने कर्ज लेकर बेटी की फीस भरी।

राजमिस्त्री के बेटे ने हासिल किए 96.4% अंक

छिंदवाड़ा में 12वीं के शिवम सनोड़िया को आर्ट स्ट्रीम में 96.4% मार्क्स हासिल किए हैं। वह चौरई में एक्सीलेंस स्कूल का स्टूडेंट है। पिता रामकुमार सनोड़िया पेशे से राजमिस्त्री हैं। पैतृक जमीन पर खेती भी करते हैं। मां गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि शिवम गांव से रोजाना साइकिल से स्कूल आना-जाना करता था।

कपड़े सिलकर मां ने बेटी को पढ़ाया, बेटी ने किया टॉप

गुना की विशाखा ओझा को 12वीं में 96% मिले हैं। विशाखा के पिता का निधन हो गया है। उसकी मां ने कपड़े सिलकर उसकी फीस भरी। विशाला के परिवार में मां, बड़ा भाई और बड़ी बहन है। बड़ा भाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उनकी नौकरी लगने के बाद घर की स्थिति थोड़ी सुधरी। बड़ी बहन MBA कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए...बचपन में उठा पिता का साया... संघर्ष से भरी है MP Biology Topper Sana Anjum Khan की कहानी

मां ने मजदूरी कर भरी बेटी की फीस

राजगढ़ जिले के सारंगपुर की ज्योति प्रजापति को 12वीं की मैथ्य स्ट्रीम में 96.4% मार्क्स मिले हैं। वह बोड़ा में अर्जुन कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा है। दो साल पहले ज्योति के पिता गोपाल प्रजापति की मौत हो गई थी। घर में तीन बहन, छोटा भाई, मां और दादी हैं। मां सहकारी सोसायटी में चपरासी हैं। इसके अलावा मजदूरी भी करती हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • मप्र बोर्ड की वेबसाइट mpresults.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं
  • mpresults.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर होमपेज पर दिख रहे मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2024 के लिंक पर Click करें
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद 10th या 12th रिजल्ट लिंक का सिलेक्ट करें
  • अब स्टूडेंट्स अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालें
  • ये तमाम जानकारी सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा
Tags:
  • MP Board
  • मप्र बोर्ड
  • mp board result
  • MP Board 10th Topper Story
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच