लेट नाइट पार्टी ने ली जान... ओवर स्पीड के चलते दो युवकों की मौत
Chhattisgarh Road Accident : छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में लेट नाइट पार्टी और अधिक रफ्तार से वाहन चलाने का शौक युवाओं की जान ले रही है। अधिक रफ्तार के चलते कई युवाओं की मौत हो गई है। विधानसभा रोड में भी रात 2.30 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। इससे उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि उनकी कार ओवर स्पीड थी।
ये खबर भी पढ़िए...रायपुर , बिलासपुर में बैठेंगे पुलिस कमिश्नर... साय सरकार कर रही तैयारी
बिजली खंभे से टकराई कार
पुलिस के मुताबिक अवंति विहार निवासी सुदीप राय(28)और दीपक साहू(25) बुधवार-गुरुवार की रात विधानसभा इलाके में अपने एक दोस्त के साथ खाना खाने गए थे। रात करीब 2.30 बजे अपने दोस्त को छोड़कर सुदीप और दीपक पश्चिम बंगाल पासिंग की कार से लौट रहे थे। उनकी कार सामान्य से अधिक रफ्तार में थी। आमासिवनी पुलिया को पार करते ही उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे लोहे के बिजली खंभे से टकरा गई।
ये खबर भी पढ़िए...सेंट विसेंट पलोटी स्कूल में टॉयलेट का फ्लश दबाते ही धमाका, बच्ची झुलसी
FAQ
- रायपुर में तेज रफ्तार वाहन चलाने से क्या घटना घटी?
रायपुर में तेज रफ्तार वाहन चलाने के कारण विधानसभा रोड पर रात 2:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर लोहे के बिजली खंभे से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों, सुदीप राय (28) और दीपक साहू (25), की मौके पर ही मौत हो गई। - हादसे के समय कार में कितने लोग सवार थे और वे कहां से लौट रहे थे?
हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे। सुदीप राय और दीपक साहू अपने दोस्त के साथ रात को खाना खाने गए थे। दोस्त को छोड़ने के बाद वे कार से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार के कारण उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। - रायपुर में युवाओं के लिए तेज रफ्तार वाहन चलाने के क्या खतरे सामने आए हैं?
रायपुर में तेज रफ्तार वाहन चलाने के कारण कई युवाओं की असमय मौत हो चुकी है। नाइट पार्टी के बाद अधिक गति से गाड़ी चलाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह लापरवाही युवाओं के लिए घातक साबित हो रही है।
ये खबर भी पढ़िए...
किसानों को खेती और युवाओं को खेल में मिलेगी इंटरनेशनल लेवल की ट्रेनिंग
MLA देवेंद्र यादव बलौदा बाजार हिंसा केस में जेल से रिहा...बर्थडे गिफ्ट