पीएम नरेंद्र मोदी के संरक्षण में आज भी चल रहा है महादेव सट्टा

Arun Tiwari | Mar 27, 2025, 17:42 IST
Mahadev Satta still going under the protection PM Narendra Modi alleges Bhupesh Baghel the sootr
सीबीआई के छापे के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। भूपेश ने पंडित प्रदीप मिश्रा पर भी सवाल उठाए।

रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुलिस अफसरों के यहां सीबीआई छापे के बाद मचा घमासान और तेज हो गया है। छापे के बाद मीडिया के सामने आए भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर संगीन आरोप लगाए। बघेल ने कहा कि महादेव सट्टा एप मोदी,शाह के संरक्षण में आज भी चल रहा है। बघेल ने कहा कि जिन अधिकारियों ने इस घोटाले के खिलाफ कार्रवाई की उनके घरों पर ही सीबीआई ने छापा मारा। बघेल बोले कि उन्होंने सीएम रहते केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर दुबई में बैठे सरगनाओं को भारत लाने की मांग की थी। भूपेश ने पंडित प्रदीप मिश्रा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सौरभ चंद्राकर ने प्रदीप मिश्रा की कथा कराई थी तो सीबीआई प्रदीप मिश्रा से पूछताछ क्यों नहीं कर रही।



नक्सलियों के गढ़ में फिर जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह,2 दिन छत्तीसगढ़ में




सीबीआई छापे के बाद मीडिया के सामने आए बघेल :


छत्तीसगढ़ में हुए 500 करोड़ से ज्यादा के महादेव सट्टा एप घोटाले में सीबीआई ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत चार आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के यहां छापा मारा। सीबीआई के छापे के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने सीएम रहते महादेव सट्टा एप के खिलाफ पूरे प्रदेश में कार्रवाई की। कई एफआईआर दर्ज की।



महादेव सट्टा केस में इन 4 IPS अफसरों के घर भी पड़े हैं CBI के छापे



उन्होंने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर कहा कि वे दुबई में बैठे महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल का भारत प्रत्यार्पण कराएं। हमने ही यह मामला उजागर किया है और हम पर ही कार्रवाई की जा रही है। बघेल ने कहा कि महादेव सट्टा एप को राज्य में बंद कराया। लेकिन महादेव सट्टा आज भी चल रहा है। यह सट्टा पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संरक्षण में चल रहा है।



जिन अधिकारियों ने कार्रवाई की उनके घरों पर छापा :


भूपेश बघेल के साथ ही सीबीआई ने आईजी आनंद छाबड़ा,आईजी आरिफ शेख, एसपी अभिषेक पल्लव,डीआईजी प्रशांत अग्रवाल,एडिशनल एसपी संजय ध्रुव और एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी के ठिकानों पर भी छापा मारा। अभिषेक माहेश्वर के घर पर तो गुरुवार को भी सीबीआई की कार्रवाई जारी रही। इन अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने महादेव सट्टा एप चलाने के लिए प्रोटेक्शन मनी ली।



जानिए कौन हैं IPS अभिषेक पल्लव , जिनके यहां पड़ा है CBI का छापा





भूपेश बघेल ने इन अधिकारियों का भी बचाव किया। बघेल ने कहा कि जिन अधिकारियों ने महादेव सट्टा एप के खिलाफ कार्रवाई की उनके यहां ही सीबीआई ने छापा माना। बघेल ने कहा कि मोदी ने यह संदेश दिया है कि जो भी महादेव सट्टा एप के खिलाफ कार्रवाई करेगा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।




नीली डायरी का राज :


ऐसा कहा जा रहा है कि सीबीआई को भूपेश बघेल के यहां से नीली डायरी भी मिली है। सीबीआई नीली डायरी का राज खंगाल रही है। भूपेश बघेल ने कहा कि उनके घर पर तो कई डायरी हैं। बघेल ने यह भी आरोप लगाया कि बिना लेडी पुलिस के सीबीआई उनके घर में घुसी और महिलाओं के कमरों की तलाशी ली जो घोर आपत्तिजनक है। इसकी शिकायत वह कोर्ट में करेंगे।



महादेव सट्टा एप केस में उलझे बघेल कथावाचक प्रदीप मिश्रा को लेकर क्या बोल गए





पीएम नरेंद्र मोदी | छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप | छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप मामला | Mahadev Satta App | Chhattisgarh Mahadev Satta App | PM Narendra Modi | Bhupesh Baghel | छत्तीसगढ़ सीबीआई छापा | Chhattisgarh CBI Raids | कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा



Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • Chhattisgarh Mahadev Satta App
  • छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप
  • भूपेश बघेल
  • Bhupesh Baghel
  • Mahadev Satta App
  • छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा एप मामला
  • पंडित प्रदीप मिश्रा
  • कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा
  • छत्तीसगढ़ सीबीआई छापा
  • Chhattisgarh CBI Raids