CG lok sabha election result 2024 : महासमुंद सीट से रूप कुमारी चौधरी 1 लाख 45 हजार 456 वोट से जीतीं

Vikram Jain | Jun 04, 2024, 20:26 IST
mahasamund Lok Sabha Seat Election Result 2024
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है। महासमुंद लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी 1 लाख 45 हजार 456 वोट से जीत गई हैं। इस चुनाव में कांग्रेस के पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू की हार मिली है। चौधरी को 7 लाख 3 हजार 659 मिले है।।

mahasamund Lok Sabha Seat Election Result 2024 : छत्तीसगढ़ कीमहासमुंद लोकसभा सीट पर भी बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज है। महासमुंद से बीजेपी प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी 1 लाख 45 हजार 456 वोट से जीत गई हैं। रूप कुमारी चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को हरा दिया है। रूप कुमारी चौधरी को 7 लाख 3 हजार 659 मिले है। बीजेपी की महिला प्रत्याशी शुरूआती रुझान से ही बढ़त बनाए हुए थीं। बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से एक महासमुंद सीट प्रदेश की पुरानी सीटों में से एक मानी जाती है। महासमुंद सीट में 19 बार हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 12 बार और बीजेपी ने 3 बार जीत हासिल की। आइए जानते हैं इस लोकसभा सीट का गणित ...।



महासमुंद लोकसभा सीट छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से एक है। इस लोकसभा में कुल 8 विधानसभा सीटें आती हैं। 2023 के विधानसभा चुनावों में इसमें से 4 सीटें- बसना, महासमुंद, राजिम और कुरूद भाजपा के खाते में गई थी। अन्य 4 सीटें- सरायपाली, खल्लारी बिंद्रावगढ़ और धमतरी कांग्रेस पार्टी के खाते में गई थी।



महासमुंद लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 17,62,477 मतदाता हैं। इनमें से 13,22,125 ने वोटिंग की थी। महासमुंद में वोटिंग परसेंट 75.02 प्रतिशत रहा था।



ये खबर भी पढ़ें... CG lok sabha election result : सरगुजा सीट से बीजेपी के चिंतामणि महाराज 64 हजार 822 वोटों से जीते



2024 का समीकरण


महासमुंद सीट से भाजपा ने इस बार रुपकुमारी चौधरी को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था। वे 2013 से 2018 तक बसना विधानसभा क्षेत्र की विधायक रह चुकी हैं। पार्टी ने इस बार उन्हें लोकसभा की जिम्मेदारी दी थी। कांग्रेस ने महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को चुनावी मैदान में उतारा था। वे दुर्ग लोकसभा सीट के सांसद और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। वे छत्तीसगढ़ सरकार में गृह मंत्री भी रह चुके हैं।



ये खबर भी पढ़ें...CG loksabha election result 2024 : जांजगीर चांपा से BJP की कमलेश जांगड़े 60 हजार वोटों से जीतीं



साल जीत वोट मार्जिन



2024 रूप कुमारी चौधरी (बीजेपी) 1, 45, 456


2019 चुन्नी लाल साहू (बीजेपी) 90,511


2014 चंदूलाल साहू (बीजेपी) 1,217



Tags:
  • महासमुंद लोकसभा सीट
  • mahasamund Lok Sabha Seat