CG lok sabha election result : सरगुजा सीट से बीजेपी के चिंतामणि महाराज 64 हजार 822 वोटों से जीते

Deeksha Nandini Mehra | Jun 04, 2024, 15:40 IST
Share
CG lok sabha election result NED
Surguja Lok Sabha Seat Election Result 2024

छत्तीसगढ़ की सरगुजा सीट से बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने जीत दर्ज की हैं। महाराज ने कांग्रेस प्रत्याशी को 64 हजार 822 वोटों से हराया। इस सीट पर बीजेपी की लगातार पांचवीं जीत है। चिंतामणि महाराज को 7 लाख 13 हजार 200 वोट मिले।

Surguja Lok Sabha Seat Election Result 2024 : छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट से बीजेपी के चिंतामणि महाराज जीत गए हैं। चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस प्रत्याशी को 64 हजार 822 वोटों से हराया। सरगुजा लोकसभा में यह बीजेपी की लगातार पांचवीं जीत है। बीजेपी के चिंतामणि महाराज को 7 लाख 13 हजार 200 वोट मिले। वहीं कांग्रेस से शशि सिंह को 6 लाख 48 हजार 378 वोट मिले। पिछले चार लोकसभा चुनाव के मुकाबले में यह वोट का अंतर सबसे कम हैं। सरगुजा लोकसभा अंतर्गत आने वाले 8 विधानसभाओं में से पांच में भाजपा और तीन में कांग्रेस को बढ़त मिली है।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से एक सरगुजा है। यह सीट एसटी के लिए आरक्षित है। सरगुजा लोकसभा के अंतर्गत कुल 11 विधानसभा सीटें आती हैं। 2023 के विधानसभा चुनावों में यह सभी सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुंड्रा, अंबिकापुर और सीतापुर विधानसभा सीटें आती है। सरगुजा लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 18,19,347 मतदाता हैं। इनमें से 14,53,444 ने वोटिंग की थी। सरगुजा में वोटिंग परसेंट 79.89 प्रतिशत रहा था।

2024 का समीकरण

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सरगुजा से भाजपा ने चिंतामणि महाराज को टिकट दी थी। 2019 में यहां से रेणुका सिंह सांसद चुनकर आई थी। 2023 में उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव भरतपुर-सोनहत सीट से लड़ा और जीत दर्ज की। ऐसे में चिंतामणि महाराज को यहां से टिकट मिली। वे 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे। दो बार कांग्रेस के टिकट पर सामरी से विधायक भी रह चुके हैं। सरगुजा से कांग्रेस ने युवा नेत्री शशि सिंह कोर्राम को टिकट दी थी। 33 वर्षीय शशि सिंह युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हैं। उन्होंने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा है।

साल जीत वोट मार्जिन

2024 चिंतामणि महाराज (बीजेपी) 64, 822

2019 रेणुका सिंह (बीजेपी) 1,57,873

2014 कमलभान सिंह मराबी (बीजेपी) 1,47,236

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Shashi Singh | Chintamani Maharaj | लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट

Tags:
  • चिंतामणि महाराज
  • Chintamani Maharaj
  • लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट
  • सरगुजा लोकसभा सीट
  • Surguja Lok Sabha seat
  • शशि सिंह
  • Shashi Singh
डीजे पर नाचने वाले ज्यादातर युवक-युवतियां शराबी, सांसद गजेंद्र पटेल बोले- डीजे और दारू दोनों बंद हों

By Aman Vaishnav

डीजे पर नाचने वाले ज्यादातर युवक-युवतियां शराबी, सांसद गजेंद्र पटेल बोले- डीजे और दारू दोनों बंद हों
MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?

By Sanjay Gupta

MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?
अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान

By Sourabh Bhatnagar

अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!

By Amresh Kushwaha

आज यूथ कॉन्क्लेव 2026 में 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, रोजगार और स्टार्टअप पर चर्चा होगी चर्चा

By Aman Vaishnav

आज यूथ कॉन्क्लेव 2026 में 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, रोजगार और स्टार्टअप पर चर्चा होगी चर्चा