Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!

Amresh Kushwaha | Oct 06, 2026, 07:18 IST
Share
Weather Update: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का मौसम अपडेट।
Weather Update: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का मौसम अपडेट।

Weather Update: मध्य भारत में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। मध्यप्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। छत्तीसगढ़ में अब मानसून की विदाई की तैयारी चल रही है। राजस्थान में तापमान गिरने से गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। तीनों राज्यों में दिन में तेज धूप और रात में ठंडक महसूस हो रही है।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 06 अक्टूबर 2026

MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम): मध्यप्रदेश के ऊपरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसके असर से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अगले 4 दिन बारिश हो सकती है। वहीं इंदौर और भोपाल में दिन में तेज धूप रहेगी। रात के समय हल्की ठंडक महसूस होगी।

इन जिलों में आज बारिश का अनुमान

IMD यानी मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक मंगलवार को कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और शहडोल में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। इन इलाकों में 7 और 8 अक्टूबर को भी बारिश हो सकती है।

मानसून लौट गया, फिर भी बारिश का दौर जारी

मध्यप्रदेश से 3 अक्टूबर को ही मानसून की विदाई हो चुकी है। इसके बावजूद चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश जारी रह सकती है। हालांकि दिन में ज्यादातर जगह तेज धूप खिल रही है। इससे कई शहरों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री से ऊपर चल रहा है।

इंदौर में रात सबसे ठंडी, पारा 17.2 डिग्री

दिन में गर्मी के बीच रात में ठंडक बढ़ गई है। बीती रात इंदौर में सबसे कम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बैतूल में 17.5 डिग्री और छिंदवाड़ा में 17.6 डिग्री रहा। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं अमरकंटक में रात का पारा 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

अक्टूबर में दिखेगा बारिश, गर्मी और ठंड का असर

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक अक्टूबर में मौसम बदलता रहता है। पिछले 10 साल के आंकड़ों में अक्टूबर के दौरान बारिश, गर्मी और ठंड का ट्रेंड रहा है। इस बार भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। अक्टूबर की शुरुआत में मौसम साफ हो गया और तेज धूप खिली। वहीं रात के तापमान में ठंडक बनी हुई है।

देश में 51% हिस्से पर सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें | Drought Crisis in 51% of the Country: Impact on Kharif Crops, Inflation and Common Man's Troubles May Increase
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
28 Sept 2026 ,
By Aman Vaishnav
देश में मानसून की बारिश औसत से 15% कम रही है। खरीफ फसलों का रकबा और पैदावार घटने से महंगाई बढ़ने, ग्रामीण मांग गिरने और अर्थव्यवस्था पर दबाव आने का खतरा है। कम बारिश और अल नीनो के कारण चावल, दाल, मक्का और सोयाबीन जैसी खरीफ फसलों की पैदावार घटने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 06 अक्टूबर 2026

CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम): छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे मौसम ज्यादातर सूखा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल हो सकता है।

कहीं-कहीं हल्की बारिश और बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहने का अनुमान है। एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है।

अगले दो दिन भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं

अगले 2 दिनों के बाद भी छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। हालांकि किसी बड़े मौसम सिस्टम के एक्टिव होने के आसार नहीं हैं।

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई की तैयारी

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी और बारामती समेत कई इलाकों से होकर गुजर रही है। अगले 2 से 3 दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।

राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 06 अक्टूबर 2026

Rajasthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में सोमवार को तापमान गिरने से रात में ठंडक बढ़ गई। हिल स्टेशन माउंट आबू में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। वहीं बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, श्रीगंगानगर, चूरू और बीकानेर में दिन का तापमान भी 2 डिग्री तक गिरा। इन शहरों में पारा 40 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ।

दक्षिणी राजस्थान में शुरू हुई गुलाबी ठंड

दक्षिणी राजस्थान के जिलों में रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। उदयपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। डूंगरपुर में 19.6 डिग्री और सिरोही में 18.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। प्रतापगढ़ में रात का पारा 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भी दिन के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हुई।

इस सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस सप्ताह राजस्थान में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आने वाले दिनों में ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 30 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं रात का तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

12 अक्टूबर से फिर बदल सकता है मौसम

राजस्थान में 12 अक्टूबर से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है। इसके असर से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के जिलों में बादल छा सकते हैं। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।
Tags:
  • imd
  • Weather Update
  • मौसम रिपोर्ट
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • MP Weather updat
  • CG Weather update
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • Rajasthan weather update
  • राजस्थान का मौसम
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!

By Amresh Kushwaha

आज यूथ कॉन्क्लेव 2026 में 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, रोजगार और स्टार्टअप पर चर्चा होगी चर्चा

By Aman Vaishnav

आज यूथ कॉन्क्लेव 2026 में 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, रोजगार और स्टार्टअप पर चर्चा होगी चर्चा
News Strike: एक कचौड़ी दो समोसा...’ शिवराज ने क्यों दोहराया वायरल नारा, क्या BJP में फिर उठे उपेक्षा के सवाल?

By Harish Divekar

News Strike: एक कचौड़ी दो समोसा...’ शिवराज ने क्यों दोहराया वायरल नारा, क्या BJP में फिर उठे उपेक्षा के सवाल?
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस