Weather Update : विदाई से पहले जमकर बारिश कराएगा मानसून, Alert जारी

Kanak Durga Jha | Oct 03, 2024, 15:59 IST
Monsoon bring heavy rains before departure
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून पर ब्रेक लग गया है। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमस बढ़ गया है।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून पर ब्रेक लग गया है। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमस बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कइ जिलों में अगले दो तीन दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में हर साल 20 से 25 अक्टूबर तक मानसून पूरी तरह खत्म हो जाता है। इसे देखते हुए इस बाद भी संभावना जताई जा रही है कि इस साल भी प्रदेश में 25 अक्टूबर तक मानसून पर पूरी तरह ब्रेक लग जाएगा।





20 अक्टूबर से पड़ने लगेगी ठंड

मौसम विभाग द्वारा संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में 20 अक्टूबर से ठंड की शुरुआत हो जाएगी। विदाई से पहले प्रदेश में मानसून जमकर बारिश कराएगी। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में बस्तर संभाग में बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं आज बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।



ये खबर भी पढ़िए... झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से युवक की मौत, इंजेक्शन लगाते ही युवक की गई जान



प्रदेश में इतने औसत हुई बारिश

एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1166.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 03 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2377.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।



राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 634.5 मिमी, सूरजपुर में 1160.8 मिमी, बलरामपुर में 1733.8 मिमी, जशपुर में 1064.1 मिमी, कोरिया में 1127.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1088.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



इसी प्रकार, रायपुर जिले में 956.0 मिमी, बलौदाबाजार में 1188.3 मिमी, गरियाबंद में 1100.8 मिमी, महासमुंद में 969.6 मिमी, धमतरी में 1035.5 मिमी, बिलासपुर में 996.0 मिमी, मुंगेली में 1115.5 मिमी, रायगढ़ में 1111.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.4 मिमी, सक्ती 1062.0 मिमी, कोरबा में 1418.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1207.5 मिमी, दुर्ग में 655.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।



कबीरधाम जिले में 922.6 मिमी, राजनांदगांव में 1128.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1239.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 856.6 मिमी, बालोद में 1199.6 मिमी, बस्तर में 1270.8 मिमी, कोण्डागांव में 1206.4 मिमी, कांकेर में 1422.5 मिमी, नारायणपुर में 1465.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 1522.4 मिमी और सुकमा जिले में 1675.2 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।





The Sootr Links



छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें



रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:
  • मौसम विभाग
  • Chhattisgarh weather update
  • मौसम विभाग अपडेट
  • Weather update
  • Heavy rain alert
  • heavy rain alert in CG
  • Heavy rain alert in Bastar
  • मौसम विभाग का अलर्ट
  • heavy rain
  • मौसम विभाग न्यूज
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • मौसम विभाग का अनुमान
  • Weather Updates
  • मौसम विभाग में बड़ा बदलाव
  • Weather Update Today
  • heavy rainfall
  • Heavy rain alert in Chhattisgarh
  • weather update news
  • Heavy rain Forecast
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update