करोड़ों का धान घोटाला; 2.54 करोड़ का धान डकार गया केंद्र प्रभारी, जांच के बाद FIR दर्ज
NEWS IN SHORT
- मुंगेली में 2.54 करोड़ की धान खरीदी घोटाला प्रभारी पर लगा हैं बड़ा आरोप
- पर्यवेक्षक ने 8216 क्विंटल धान की हेराफेरी की शिकायत की गई हैं
- जांच में मिली शॉर्टेज, 682.30 क्विंटल धान की कमी पाई गई हैं
- नियमों का उल्लंघन, कंप्यूटर ऑपरेटर की अनुपस्थिति में हुआ छेड़छाड़
- एफआईआर दर्ज, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं
NEWS IN DETAIL
Mungeli : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में धान खरीदी को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। जिले के हथनीकला धान खरीदी केंद्र में पदस्थ प्रभारी विक्रम सिंह राजपूत पर करीब 2.54 करोड़ के धान गबन का आरोप लगा है। मामले में सिटी कोतवाली थाना में FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कर्मचारी ने दर्ज कराई शिकायत, कलेक्टर ने गठित की जांच टीम
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पर्यवेक्षक भरत लाल कौशिक ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विक्रम सिंह ने कुल 8216.30 क्विंटल धान की हेराफेरी कर 2,54,70,530 का नुकसान किया है। कलेक्टर ने 30 मार्च 2026 को इस मामले की जांच के लिए एक संयुक्त टीम गठित की थी।
जांच में सामने आई गड़बड़ी, शॉर्टेज पाया गया
जांच में यह पाया गया कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में 9798.70 क्विंटल धान दर्ज था, लेकिन मौके पर केवल 7 हजार पांच सौ चौतीस क्विंटल धान ही मिला, जिससे 682.30 क्विंटल का शॉर्टेज हुआ।
इसके अलावा, धान की किस्मों में भी भारी अंतर पाया गया हैं। मोटा धान 998.80 क्विंटल अधिक और सरना धान 9215.10 क्विंटल कम था।
नियमों का उल्लंघन कंप्यूटर ऑपरेटर की अनुपस्थिति में छेड़छाड़
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कंप्यूटर ऑपरेटर की अनुपस्थिति में डेटा एंट्री की गई थी। साथ ही, बारदाना प्रभारी की गैरमौजूदगी में धान की लोडिंग और रख-रखाव किया गया था। विक्रम सिंह राजपूत और उसके पिता के द्वारा अनियमित तरीके से काम चलाने की बात भी सामने आई है।
एफआईआर दर्ज पुलिस ने शुरू की जांच
छत्तीसगढ़ में धान घोटाला :जांच के दौरान विक्रम सिंह राजपूत पिछले 3-4 दिनों से अनुपस्थित था और उसका फोन बंद था। इसके बाद 13 अप्रैल 2026 को सिटी कोतवाली थाना मुंगेली में FIR दर्ज की गई।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घोटाले में और कौन लोग शामिल हैं।
यह खबरें भी पढ़े...
धान घोटाला: कागज में सरकारी जमीन पर उगा दी धान, बिना फसल के ही कटवा लिए 15 हजार टोकन
MP में धान घोटाला: 5 करोड़ की हेराफेरी, EOW की छापेमारी में बड़ा खुलासा
MP News | ₹5 करोड़ का 2286 मीट्रिक टन धान घोटाला, 22 आरोपियों पर FIR