NASA इंटरनेशनल स्पेस ऐप्स चैलेंज 2025: छत्तीसगढ़ पहली बार करेगा ग्लोबल हैकथॉन की मेजबानी, सैकड़ों छात्र शामिल
Raipur. छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व और ऐतिहासिक अवसर है। प्रदेश पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सबसे बड़े वार्षिक ग्लोबल हैकथॉन – NASA इंटरनेशनल स्पेस ऐप्स चैलेंज 2025 की मेजबानी करने जा रहा है। यह आयोजन (NASA Space Apps Challenge) 4 और 5 अक्टूबर को एनआईटी रायपुर में संपन्न होगा और राज्य के शैक्षणिक और शोध क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
आयोजन का स्वरूप
एनआईटी रायपुर के सेंटर ऑफ स्पेस एंड इंटरप्लेनेटरी एक्सप्लोरेशन और इनोवेशन सेल के संयुक्त तत्वावधान में 48 घंटे का यह हैकथॉन आयोजित किया जाएगा। इसमें पूरे भारत से 400 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें से 200 से अधिक शोधार्थी और विद्यार्थी छत्तीसगढ़ से होंगे। प्रतिभागी स्कूली बच्चों से लेकर पीएचडी स्तर के शोधार्थियों तक होंगे। प्रतियोगिता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संपन्न होगी।
प्रतियोगिता की विशेषताएँ
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट,बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत,जानें आज का मौसम
थीम: Learn, Launch, Lead
इस वर्ष की वैश्विक थीम 'Learn, Launch, Lead' है। इसके तहत प्रतिभागी निम्न क्षेत्रों में नवाचार करेंगे:
- ग्रह रक्षा और अंतरिक्ष सुरक्षा
- जलवायु परिवर्तन समाधान
- एस्ट्रोफिजिक्स अनुसंधान
- डेटा विज़ुअलाइजेशन और एआई आधारित समाधान
- अंतरिक्ष अन्वेषण
- भविष्य के आवास और निवास डिजाइन
NASA ग्लोबल हैकथॉन क्या है?
|
छत्तीसगढ़ को मिलेगी वैश्विक पहचान
छत्तीसगढ़ में ग्लोबल हैकथॉनआयोजन से राज्य की युवा प्रतिभाओं को नवाचार और तकनीक के वैश्विक मंच से जोड़ने का अवसर मिलेगा। यहां से चुनी गई प्रभावशाली परियोजनाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत होंगी और नासा के 10 ग्लोबल अवॉर्ड्स के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस आयोजन से छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय नवाचार मानचित्र पर मजबूत पहचान मिलेगी और राज्य के शैक्षणिक और शोध क्षेत्र को नई ऊंचाई मिलेगी।
FAQ
- नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज क्या है?
यह दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक ग्लोबल हैकथॉन है, जिसमें प्रतिभागी नासा और उसकी अंतरराष्ट्रीय साझेदार एजेंसियों के ओपन-सोर्स डेटा का उपयोग करके पृथ्वी और अंतरिक्ष से जुड़ी वास्तविक समस्याओं के समाधान खोजते हैं। - नासा ग्लोबल हैकथॉन 2025 में कौन भाग ले सकता है?
इस आयोजन में सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। इसमें कोडर्स, वैज्ञानिक, डिजाइनर, कहानीकार, इंजीनियर और अंतरिक्ष प्रेमी भाग ले सकते हैं। - नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज 2025 में प्रतिभागियों को क्या मिलेगा?
प्रतिभागियों को नासा और 14 अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के ओपन डाटा का उपयोग करने का अवसर मिलेगा। वे 20-30 चुनौतियों पर काम करते हुए नवाचारपूर्ण समाधान प्रस्तुत कर सकेंगे, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और नासा के ग्लोबल अवॉर्ड्स में प्रतिस्पर्धा का मौका मिलेगा।