NEET की परीक्षा बिगड़ी...स्टूडेंट ने कर लिया सुसाइड,मां का फट गया कलेजा

Kanak Durga Jha | May 07, 2025, 22:36 IST
NEET exam went wrong student committed suicide raipur
Raipur Suicide Case : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नीट की परीक्षा बिगड़ने पर एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नीट की परीक्षा बिगड़ने पर एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। दरअसल, गोलबाजार नयापारा में नीट का पर्चा बिगड़ने पर सोमवार सुबह 9.30 बजे एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परीक्षा देकर आने के बाद से छात्र परेशान था। उसने घर पर भी बताया कि उसका पर्चा अच्छा नहीं गया है। रात में भोजन करने के बाद वह सो गया। सुबह उठा और कमरे से बाहर आया। उसी समय उसकी मां पूजा करने मंदिर गई।



ये खबर भी पढ़िए...ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रही इशिका ने किया टॉप, 2 साल से जंग लड़ रही



फंदे पर लटका बेटा

पिता भी काम से रायपुर से बाहर गए थे। वह अपने कमरे में गया और पंखे पर फंदे पर झूल गया। करीब आधे घंटे बाद जब उसकी मां मंदिर से लौटी तब उसने देखा बेटे फंदे पर लटक रहा है। उनके मुंह से चीख निकल गई। आसपास वाले दौड़कर आए। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। छात्र के पिता को फोन किया गया। एक घंटे में वे भी घर लौट आए। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिवार सदमे में है।



ये खबर भी पढ़िए...मौसम विभाग ने चौकाया...5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी



दो साल से कर रहा था नीट की तैयारी


पुलिस ने बताया कि नयापारा में कारोबारी अरविंद साहू उर्फ सोनू परिवार के साथ रहते हैं। उनकी किराने की दुकान है। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा प्रशांत साहू 18 साल का था। छोटा बेटा 4 साल का है। प्रशांत मेडिकल की तैयारी कर रहा था। रविवार को उसने नोट की परीक्षा थी। वह दो साल से नीट की तैयारी कर रहा था। इस वजह से वह घर के बाहर बाहर ज्यादा नहीं निकलता था। ज्यादातर समय वह पढ़ाई करता था। इतनी तैयारी के बाद भी उसका पर्चा बिगड़ गया।



ये खबर भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर: आतंकियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक... चारों ओर आतिशबाजी



FAQ

  1. रायपुर में नीट की परीक्षा के बाद किस छात्र ने आत्महत्या कर ली और वह कितने समय से इसकी तैयारी कर रहा था?
    रायपुर के नयापारा इलाके में प्रशांत साहू नामक 18 वर्षीय छात्र ने नीट का पेपर बिगड़ने के बाद आत्महत्या कर ली। वह दो वर्षों से नीट की तैयारी कर रहा था।
  2. घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और आत्महत्या का पता कैसे चला?
    घटना के समय छात्र की मां मंदिर गई हुई थीं और पिता रायपुर से बाहर थे। सुबह प्रशांत ने पंखे से फांसी लगाई। मां के लौटने पर जब उन्होंने देखा कि बेटा फंदे पर झूल रहा है, तब उन्होंने शोर मचाया और पड़ोसी व पुलिस को सूचना दी गई।
  3. इस घटना से हमें क्या सबक मिलता है?
    यह घटना दर्शाती है कि छात्रों को मानसिक दबाव से उबारने के लिए परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थानों को मिलकर प्रयास करना चाहिए। परीक्षा में असफलता अंत नहीं है। छात्रों को भावनात्मक सहयोग और परामर्श की सख्त जरूरत होती है।

ये खबर भी पढ़िए...मॉकड्रिल में अब होगा ब्लैकआउट, सायरन बजते ही बंद हो जाएगा पूरा शहर



cg suicide case | Suicide Case | Chhattisgarh suicide case | Raipur | crime news | chhattisgarh crime news | Crime news The sootr | crime news today | Crime News Raipur



Tags:
  • Raipur
  • crime news
  • Suicide Case
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • Chhattisgarh suicide case
  • crime news today
  • cg suicide case
  • Crime News Raipur