CG Top News : एसआईटी जांच, हसदेव कोल ब्लॉक और सड़क फंड विवाद की मुख्य खबरें
ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक की जांच अब SIT के हवाले, हाई प्रोफाइल नेटवर्क की पड़ताल
रायपुर के एमडीएमए ड्रग तस्करी मामले की जांच अब एसआईटी को सौंपी गई है। नव्या मलिक सहित पूरे नेटवर्क, मनी ट्रेल और डिजिटल सबूतों की गहन पड़ताल होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
हसदेव कोल ब्लॉक से 9 लाख टन सालाना उत्पादन, 5 साल में 98 हजार पेड़ कटेंगे
केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के हसदेव केते एक्सटेंशन इंटीग्रेटेड कोल ब्लॉक को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना से प्रतिवर्ष 90 लाख टन कोयला उत्पादन होगा। 4.48 लाख पेड़ों की कटाई प्रस्तावित है। परियोजना से चार गांव प्रभावित होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
CM के इलाके में साढ़े 14 करोड़ की सड़क योजना, LOP महंत के जिले को नहीं मिला धेला
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2024-25 और 2025-26 में करीब 87 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। फंड वितरण को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री के जिले को सबसे अधिक बजट मिला, जबकि नेता प्रतिपक्ष के जिले को शून्य राशि मिली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने सीएम को भेजा प्रस्ताव, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण बनाने की मांग
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मदरसा बोर्ड को समाप्त कर उसकी जगह अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित करने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही राज्य के 418 मदरसों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और सुधार की आवश्यकता बताई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
78 हजार का नया AC, 82 हजार का मेंटेनेंस, ट्राइबल विभाग का गणित समझ से परे
छत्तीसगढ़ के एसटीआरआई रायपुर में एयर कंडीशनरों के वार्षिक मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दस्तावेजों के अनुसार एक एसी का AMC 81,666 रूपए तय किया गया है, जबकि उसकी बाजार कीमत करीब 78 हजार रूपए बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...