मोदी की सभा में जा रहे BJP कार्यकर्ताओं की बोलेरो नदी में गिरी, 2 मौत

Kanak Durga Jha | Mar 30, 2025, 12:39 IST
PM Narendra Modi Bilaspur public meeting the sootr
सोन नदी की पुलिया पर एक महिला फूल विसर्जन कर रही थी। इसी दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं की तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें चपेट में ले लिया और गाड़ी पुल से नीचे गिर गई।

बिलासपुर में आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी की आमसभा में शामिल होने जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की बोलेरो हादसे का शिकार हुई है। बोलेरो एक महिला को रौंदते हुए नदी में जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 8 बीजेपी कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में हुआ।



1 अप्रैल से सस्ती मिलेगी शराब , इस बड़ी शराब कंपनी के पव्वा पर लगा बैन





फूल विसर्जन कर रही महिला को रौंदा

जानकारी के अनुसार गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में कोटमी चौकी क्षेत्र में सोन नदी पर बनी पुलिया पर हादसा हुआ। ग्रामीणों के अनुसार पुल पर पंडरीखार गांव की रमिताबाई फूल विसर्जन कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी और गाड़ी पुल से नीचे गिर गई।



55 एकड़ के विशाल मैदान में होगी मोदी की आमसभा, 2 लाख लोग होंगे शामिल





पुलिस के अनुसार घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मरने वालों में बोलेरो ड्राइवर बाबूलाल चौधरी और एक महिला शामिल है। गंभीर हालत होने की वजह से चार घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। बोलेरो सवार सभी मनेंद्रगढ़-बैकुंठपुर से बिलासपुर के मोहभाठा जा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि सोन नदी में सकरी पुलिया और मोड है। यहां पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पुल पर सुरक्षा दीवार नहीं होने की वजह से वाहन नदी में गिरने की घटनाएं होती रहती हैं।



पीएम मोदी के लिए अलग हेलीपैड... CM-राज्यपाल का प्लेन भी नहीं उतर पाएगा



FAQ

  1. बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा में शामिल होने जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की बोलेरो हादसे का शिकार क्यों हुई?
    हादसा गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कोटमी चौकी क्षेत्र में हुआ, जहां बोलेरो गाड़ी महिला को रौंदते हुए सोन नदी में गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 8 बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए।
  2. इस हादसे में मरने वाले व्यक्ति कौन थे ?
    इस हादसे में बोलेरो ड्राइवर बाबूलाल चौधरी और एक महिला की मौत हो गई।
  3. हादसे के बाद घायलों को कहां भेजा गया ?
    घायलों को अस्पताल ले जाया गया, और गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया।


रायपुर में जापानी महिला का लावारिस हालत में मिला बैग...तलाश जारी







पीएम मोदी की सभा | बिलासपुर न्यूज | पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में | narendra modi chhattisgarh | Bilaspur News | PM Narendra Modi | छत्तीसगढ़ बीजेपी | CG News | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today



Tags:
  • PM Narendra Modi
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी
  • CG News
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर न्यूज
  • पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में
  • पीएम मोदी की सभा
  • cg news in hindi
  • cg news today
  • narendra modi chhattisgarh
  • cg news live news
  • cg news live