कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने को प्रदर्शन, वाहनों की लगी कतार

Krishna Kumar Sikander | Apr 20, 2025, 17:59 IST
Protest to close Kumhari toll plaza, queue of vehicles the sootr
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग को जोड़ने वाले नेशनल शनल हाइवे पर बने कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसके कारण वाहनों को कतार लग गई।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे पर बने कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कुछ देर के लिए सांकेतिक चक्काजाम किया गया। इसके कारण रायपुर से दुर्ग जाने वाले मार्ग में वाहनों को कतार लग गई। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए।



ये खबर भी पढ़ें... युवाओं को करियर के नए अवसर देने को बृजमोहन ने कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी



टोल प्लाजा बंद नहीं होने पर फिर होगा प्रदर्शन

रायपुर के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी संख्या कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते टोल पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी गब्बर सिंह टोल टैक्स वसूली केंद्र के नाम का पोस्टर लेकर नारेबाजी की। इस दौरान एक घंटे तक सड़क जाम रहा। हालांकि प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थी। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने जाम को क्लियर कराया।



ये खबर भी पढ़ें... प्रदर्शनकारी दिव्यांगों को पुलिस ने लाइट बंद कर घसीटा, महिला दिव्यांगों से बदसलूकी



वाहन चालकों को गुलाब देकर मांगा समर्थन

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को गुलाब देकर टोल प्लाजा बंद करने के लिए समर्थन मांगे। उपाध्याय ने बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा की अवधि समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद केंद्रीय परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों से टोल वसूली की जा रही है। खुद केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पार्लियामेंट में कहा था कि 60 किलोमीटर के अंतर्गत कोई भी टोल प्लाजा में वसूली नही होगी।टोल के नजदीक दोनो तरफ के शहर के लोगो को आवागमन का रास्ता फ्री होता है उसके बाद भी कुम्हारी टोल प्लाजा में इन लोगो से अवैध टोल वसूली की जा रही है।



ये खबर भी पढ़ें... आयुक्त उच्च शिक्षा की पार्टी से पहले पद से विदाई



टोल को इस वर्ष का टेंडर केसीसी नागपुर को मिला

टोल प्लाजा के मैनेजर दिलीप सिंह ने बताया कि कुम्हारी टोल को इस वर्ष का टेंडर केसीसी नागपुर को मिला है। सरकार के नियमो के तहत टोल प्लाजा में वाहन चालकों से टोल वसूली की जा रही है। उनकी मांग थी कि लोकल गाड़ियों को टोल प्लाजा में छूट दी जाए और कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद किया जाए। इसकी सूचना एनएचआईए को दे दी गई है। उपर से जो भी निर्देश आएगा, उसका पालन किए जायेगा। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा की व्यवस्था और इसके फंक्शनैलिटी को लेकर रायपुर के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व कांग्रेस के बड़ी संख्या कार्यकर्ता आज टोल प्लाजा के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था।



ये खबर भी पढ़ें... पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 जिले में नए एसपी नियुक्त





ags : close | Toll plaza | vehicles | CG News | Raipur | Durg | छत्तीसगढ़ टोल प्लाजा प्रबंधन | छत्तीसगढ़ की खबर



Tags:
  • कांग्रेस
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़ टोल प्लाजा प्रबंधन
  • Durg
  • protest
  • प्रदर्शन
  • Toll plaza
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • close
  • vehicles