युवाओं को करियर के नए अवसर देने को बृजमोहन ने कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी

Krishna Kumar Sikander | Apr 20, 2025, 17:37 IST
Share
Brijmohan wrote a letter to the collectors to give new career opportunities to the youth the sootr
Brijmohan wrote a letter to the collectors to give new career opportunities to the youth the sootr

छत्तीसगढ़ के रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी पहल की है। उन्होंने युवाओं को प्लास्टिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में अवसर देने के लिए कलेक्टरों से आग्रह किया है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी पहल की है। उन्होंने युवाओं को प्लास्टिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में अवसर देने के लिए कलेक्टरों से आग्रह किया है। सांसद ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखा है। सांसद ने पत्र में कलेक्टरों से केंद्रीय पेट्रोलियम, रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) के डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की जानकारी छात्रों तक पहुंचाने का आग्रह किया है।

ये खबर भी पढ़ें... प्रदर्शनकारी दिव्यांगों को पुलिस ने लाइट बंद कर घसीटा, महिला दिव्यांगों से बदसलूकी

युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान करता है सिपेट

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि सिपेट रायपुर केंद्र सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान है। इसकी स्थापना वर्ष 2015 में राज्य और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में की गई थी। यह संस्थान प्लास्टिक प्रौद्योगिकी, प्रोसेसिंग, मोल्ड डिजाइन और परीक्षण में युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान करता है। उन्हें प्लास्टिक उद्योग के क्षेत्र में शत-प्रतिशत रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराता है।

ये खबर भी पढ़ें... आयुक्त उच्च शिक्षा की पार्टी से पहले पद से विदाई

दाखिले की प्रक्रिया जारी

केंद्रीय पेट्रोलियम, रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) रायपुर में सत्र 2025-26 के लिए दाखिले की प्रक्रिया जारी है। ये दाखिला डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में चल रही है। इन कोर्सों को पूरा करने के बाद मल्टीनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट मिलता है। मगर, जागरूकता की कमी के कारण राज्य के कई युवा इस उभरते हुए क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से अनभिज्ञ रह जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 जिले में नए एसपी नियुक्त

जानकारी साझा करने को कदम उठाएं जिलाधिकारी

सांसद ने जिलाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में सिपेट रायपुर के पाठ्यक्रमों की जानकारी साझा करने के लिए सक्रिय कदम उठाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि सिपेट रायपुर के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों को संस्थान की विशेषताओं और प्लेसमेंट की संभावनाओं के बारे में बताया जाए।

ये खबर भी पढ़ें... पूर्व विस अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल की मौत के मामले में फर्जी डॉक्टर पर एफआईआर

ags : Brijmohan Agarwal | letter | collectors | Career | career opportunities | CG News | Raipur | चिट्ठी | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • Brijmohan Agarwal
  • Raipur
  • रायपुर
  • कलेक्टर
  • letter
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • collectors
  • युवा
  • चिट्ठी
  • Career
  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • career opportunities
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा