मैट्रिमोनियल साइट के जरिए करोड़ों की लूट; लोक सेवा केंद्र की आड़ में बिछाया जाल, मास्टरमाइंड समेत 26 जालसाज धराए
NEWS IN SHORT
- रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट से 7693 लोगों से ठगी किया गया हैं
- पुलिस ने 26 आरोपियों को किया गिरफ्तार हैं और 1.11 करोड़ की ठगी का खुलासा हुआ
- फर्जी कॉल सेंटर और यूट्यूब चैनल के जरिए लोगों से पैसे वसूले गए
- मास्टरमाइंड कपिल गर्ग और हिमांशु मेहर को गिरफ्तार किया गया हैं
- साइबर ठगी की जांच में पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल और बैंक खाता जब्त किए हैं
NEWS IN DETAIL
Raigarh : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए लोगों से ठगी करने का बड़ा मामला सामने आया है। यहां लोक सेवा केंद्र निधि परिवहन सुविधा केंद्र में साइबर ठगी की जा रही थी। पुलिस ने इस गिरोह के दो प्रमुख संचालकों समेत 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शादी के नाम पर लोगों से पैसे वसूल रहा था।
क्या हैं इस गिरोह का तरीका
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह यूट्यूब चैनल, फर्जी प्रोफाइल और कॉल सेंटर के जरिए लोगों को फंसाता था। यह गिरोह रजिस्ट्रेशन और मीटिंग फीस जैसे बहानों से यूपीआई के जरिए पैसे लेता था, लेकिन बाद में किसी भी व्यक्ति को न तो साथी मिलता और न ही कोई जानकारी दी जाती थी।
अधिकारियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान मास्टरमाइंड कपिल गर्ग और हिमांशु मेहर समेत कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह लोगों को शादी के नाम पर फंसाकर उनसे पैसे वसूलने का काम करता था। केंद्र में कई लड़कियां काम करती हुई पाई गईं, जो इस ठगी में शामिल थीं।
Cyber fraud :यह गिरोह फर्जी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और यूट्यूब चैनल्स से नकली प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करता था। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस और मीटिंग फीस जैसे बहानों से रकम वसूल की जाती थी। पकड़े गए आरोपियों में कपिल गर्ग, हिमांशु मेहर और उनके अन्य सहयोगी शामिल हैं।
ठगी का खुलासा कैसे हुआ
(Chhattisgarh Cyber fraud )इस ठगी के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी कि गिरोह के लोग लोगों से फर्जी दस्तावेजों के जरिए पैसे वसूलते थे। जब पुलिस ने छापा मारा तो मौके से कई लैपटॉप, मोबाइल फोन और बैंक खाता जब्त किया गया। अब तक की जांच में यह खुलासा हुआ है कि गिरोह ने 2022 से लेकर अब तक 7693 लोगों से 1.11 करोड़ रुपए की ठगी की है।
न्यायिक रिमांड पर आरोपी
पुलिस ने इस मामले में कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को आज मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं । मामले की जांच जारी है, और पुलिस ने कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं।
यह खबरें भी पढ़े....
दुल्हन ढूंढ़कर क्यों नहीं दी...कोर्ट ने मैट्रिमोनियल साइट पर ठोक दिया जुर्माना
मैट्रिमोनियल साइट पर 250 से ज्यादा women के साथ ठगी, आरोपी गिरफ्तार
मैट्रिमोनियल साइट की धोखाधड़ी : फेक मैट्रिमोनियल साइट बनाकर कुंवारों को ठगता था युवक, पुलिस ने दबोचा