छत्तीसगढ़ में चायवाला बना महापौर, कांग्रेस को 34 हजार वोटों से हराया
Raigarh Municipal Corporation Chaiwala became mayor : रायगढ़ नगर निगम में बीजेपी मेयर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की जानकी काटजू को 34 हजार वोटों से हराया है। वहीं 33 वार्डों में बीजेपी को जीत मिली है।
ये खबर भी पढ़ें... कुनकुरी में CM विष्णुदेव को मात और पाटन में नहीं चला भूपेश का भौकाल
बसपा और निर्दलीय भी जीते
रायगढ़ नगर निगम में 12 वार्डों में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। वहीं एक वार्ड में बसपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। 2 सीट निर्दलीय को मिली है। यहां करीब 69.68% मतदान हुआ था। मेयर के लिए 7 और वार्ड पार्षद के लिए 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इसके बाद करीब 9.30 बजे से EVM के वोट गिने गए। यहां वार्ड नंबर 18 से पूनम सोलंकी और वार्ड नंबर 45 से नारायण पटेल पहले ही निर्विरोध पार्षद चुने जा चुके थे।
ये खबर भी पढ़ें... पूर्व सीएम भूपेश बघेल को लगा बड़ा झटका, अपना ही गढ नहीं बचा पाए
FAQ
- रायगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी ने किसे हराया ?
रायगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी जीवर्धन चौहान ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 34 हजार वोटों से हराया। - रायगढ़ नगर निगम के चुनाव में कितने वार्डों में बीजेपी को जीत मिली ?
रायगढ़ नगर निगम के चुनाव में बीजेपी को 33 वार्डों में जीत मिली। - रायगढ़ नगर निगम के चुनाव में कुल कितने प्रतिशत मतदान हुआ था ?
रायगढ़ नगर निगम के चुनाव में कुल 69.68% मतदान हुआ था।
ये खबर भी पढ़ें... Local Body Election 2025 Result: मंत्री जायसवाल की बहू चुनाव हारीं
ये खबर भी पढ़ें... महाकुंभ जा रहे CG के 10 भक्तों की मौत, मिर्जापुर NH में हुआ हादसा