रायगढ़ सट्टा कांड : भूपेश और ओ.पी. चौधरी में छिड़ा 'X' वॉर, फोटो देख मचा सियासी बवाल
NEWS IN SHORT
- रायगढ़ में सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश, एक करोड़ की नकदी बरामद
- भूपेश बघेल पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस नेताओं से जुड़ी सट्टा तस्वीरें सामने आईं
- सट्टा, हवाला और ब्लैक मनी के खेल में पकड़े गए बड़े चेहरे
- भाजपा सरकार का अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख, रायगढ़ पुलिस की सराहना
- कांग्रेस के संरक्षण में अपराधी, भाजपा में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
NEWS IN DETAIL
रायपुर/रायगढ़। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों फोटो पर घमासान मचा हुआ है। रायगढ़ में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया, जिसका सरगना करन चौधरी बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से 1 करोड़ रुपये कैश, नोट गिनने की मशीन और कई मोबाइल बरामद किए हैं। लेकिन असली खेल तब शुरू हुआ जब इस आरोपी की तस्वीरें दिग्गज नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं।
भूपेश बघेल का हमला: सट्टा स्वयंसेवक और कप्तान का वित्त
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करन चौधरी की वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए तीखा तंज कसा। उन्होंने इसे भाजपा की सत्ता, भाजपा का सट्टा करार दिया। बघेल ने आरोप लगाया कि यह सट्टा स्वयंसेवक मंत्री का बेहद खास है और इसकी पहुंच मुख्यमंत्री तक भी है। उन्होंने सवाल दागा कि सट्टा और हवाला के इस खेल में खिलाड़ी तो पकड़ा गया, लेकिन कप्तान का वित्त (पैसा) अब कौन संभालेगा?
ओ.पी. चौधरी का करारा पलटवार: आईना मत दिखाओ भूपेश जी
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस हमले पर तस्वीर से तस्वीर भिड़ा दी। उन्होंने आरोपी करन चौधरी की तस्वीरें कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के साथ साझा कर दीं।
ओ.पी. चौधरी ने शेयर की टीएस के साथ फोटो
भूपेश जी, टी.एस. बाबा वाली फोटो में तो आरोपी उनके बेडरूम तक दिख रहा है, जैसे किचन कैबिनेट का हिस्सा हो। अब आप क्या कहेंगे? क्या अपने नेताओं पर भी वही आरोप लगाएंगे?
सार्वजनिक जीवन में स्वाभाविक है कि जब रोज अपने विधानसभा क्षेत्र में 200-400 माताएं-बहनें, युवा-बुजुर्ग आपके साथ तस्वीर खिंचवाते हैं, तो हर एक का बैकग्राउंड वेरीफाई करके ही मिलना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं हो पाता है। भूपेश जी, राजनीति में असली गुनाह अपराधी को जानते-बूझते संरक्षण देना है,जो आपकी सरकार पांच सालो तक देती रही ।
मै आपसे पूछना चाहता हूं अगर हमारी सरकार इस व्यक्ति को प्रश्रय दे रही होती, तो क्या आज रायगढ़ पुलिस 1 करोड़ नकदी, नोट गिनने की मशीन और डिजिटल सबूतों के साथ इस सिंडिकेट को नेस्तनाबूद कर पाती? मैंने खुद आपके पोस्ट करने से 5-6 घंटे पहले ही इस बहादुरी के लिए रायगढ़ पुलिस को बधाई दी थी ,क्योंकि भाजपा जैसी पार्टी के लिए किसी भी अपराधी को प्रश्रय देने के बजाय उस पर कानूनी कार्यवाही करना प्राथमिकता है।
कांग्रेस भाजपा की राजनीति में यह फर्क साफ है भूपेश जी,आपकी सरकार में महादेव ऐप के आरोपी मुख्यमंत्री निवास में पनाह पाते थे। शराब घोटाले के सरगना ED की चार्जशीट के बाद भी आपके साथ मंच साझा करते थे। कोयला लेवी के आरोपी CMO से पूरे सिस्टम को चलाते थे।आपकी सरकार अपराधियों की ढाल बनी रही,और हमारी सरकार अपराधियों पर काल बनकर टूट रही है।
रायगढ़ की जनता आज भी याद कर सिहर उठती है;जब आपके राज में पुलिस अपराधियों की संरक्षक ही नहीं, बल्कि अपराधों की संचालक भी बन गई थी। जुआ सट्टा सबका संचालन पुलिस ही करवाती थी। आज वही पुलिस अपराधियों की कमर तोड़ रही है यही सुशासन है। जिस प्रदेश को आपने 5 सालो तक लुटा आज जब हम उसे संवार रहे हैं, तो आप तस्वीरें दिखाकर ब्लेम-गेम का अनर्गल खेल खेल रहे हैं।
भूपेश बघेल जी, याद रखिए -विपक्ष की ये ओछी राजनीति छत्तीसगढ़ में शांति व्यवस्था की बुनियाद को कमजोर करेगी। जब अपराधी पर कार्रवाई हो तो विपक्ष को पुलिस का मनोबल बढ़ाना चाहिए, न कि अपराधी के बहाने सरकार को झूठा बदनाम करना चाहिए।विपक्ष का आक्रामक होकर आरोप लगाना तब जायज कहा जा सकता है,जब कार्यवाही न हो रही हो,जो आपकी सरकार के समय की हालत थी।
जनता-जनार्दन सब देख रही है, सब समझ रही है। इसीलिए पूरे देश और प्रदेश में कांग्रेस का यह हश्र हो रहा है। जब तक आप झूठ और नफरत की सियासत नहीं छोड़ेंगे, जनता आपको माफ नहीं करेगी। भाजपा राज में कानून का राज है यहां अपराधी की तस्वीर किसी के साथ हो, अपराधी के लिए असली मंजिल सिर्फ जेल है। क्योंकि हमारे लिए कुर्सी नहीं, छत्तीसगढ़ का भविष्य बड़ा है।
पुलिस की बड़ी कामयाबी
रायगढ़ पुलिस की इस रेड को प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। जहाँ एक तरफ पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं दूसरी तरफ इस पर हो रही राजनीति ने पूरे प्रदेश का पारा चढ़ा दिया है। अब देखना यह है कि ये फोटो युद्ध कहा जाकर थमता है।
FAQ
- रायगढ़ सट्टा सिंडिकेट
रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पकड़ा। करन चौधरी इसका सरगना है। - पकड़े जाने पर क्या बरामद हुआ?
रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पकड़ा। करन चौधरी इसका सरगना है। - भूपेश बघेल ने क्या आरोप लगाए?
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के संरक्षण में सट्टा संचालित हो रहा था। - भाजपा सरकार और पुलिस की प्रतिक्रिया क्या रही?
भाजपा ने पुलिस की सराहना की और कहा अपराधियों के लिए असली मंजिल जेल है।
यह खबरें भी पढ़े...
सट्टा किंग बाबू खेमानी का भाई गिरफ्तार, सट्टे के लिए बांटता था सिम और खाते
IPL ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 करोड़ के माल के साथ 6 गिरफ्तार